khabaruttrakhand
उत्तरकाशीउत्तराखंड

Uttarkashi: Yamunotri और Niti घाटी में हुई बर्फबारी, खूबसूरत नजारे मोह लेंगे आपका मन

Uttarkashi: Yamunotri और Niti घाटी में हुई बर्फबारी, खूबसूरत नजारे मोह लेंगे आपका मन

Uttarkashi: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। Chamoli की Niti घाटी में और Uttarkashi के Yamunotri में रविवार को जमकर बर्फबारी हुई।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी तो वहीं निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जिस कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां एक ओर पर्यटक इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए Uttarakhand का रूख कर रहे हैं तो वहीं इस से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

Yamunotri और Niti घाटी में हुई जमकर हुई बर्फबारी

Chamoli जिले की Niti घाटी में और Uttarkashi जिले के Yamunotri में रविवार को जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। प्रदेशभर में सोमवार सुबह से ही कई इलाके में बारिश हो रही है। तो वहीं मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। जिस कारण ठंड में इजाफा हो गया है।

बर्फबारी के बाद दिखा खूबसूरत नजारा

Niti घाटी और Yamnotri में बर्फबारी के बाद बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। पहाड़ियां एकदम चांदी सी सफेद चमक रही हैं। इसके साथ ही Yamunotri Dham के आसपास के इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण पारा लुढ़क कर माइनस में पहुंच गया है।

Related posts

Uttarkashi Tunnel Rescue: AIIMS पहुंचे राज्यपाल, श्रमिकों का पुछा हालचाल

khabaruttrakhand

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित करवाये जा रहे करियर कांउसिलिंग कार्यक्रम।‘

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-थौलधार विकासखंड में पंचायत प्रधानों व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का धरना प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights