khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-प्रसिद्ध पर्यटक स्थल धनोल्टी दिखेगा अब नये लुक में, किया जा रहा यह कार्य।

प्रसिद्ध पर्यटक स्थल धनोल्टी दिखेगा अब नये लुक में।‘

पर्यटन के क्षेत्र में जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत धनोल्टी एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जहां बारामास पर्यटकों का आवागमन रहता है।

जिला प्रशासन द्वारा धनोल्टी के सौदर्यीकरण हेतु धनोल्टी बाजार में फसाड कार्य कराया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत धनोल्टी बाजार की दुकानों में एकरूपता लाने के लिए एपण कला के डिस्पले बोर्ड तथा शटर पेंट आदि का कार्य करवाया जा रहा है।

जिसका कार्य गतिमान है, जो 30 दिसम्बर, 2023 तक पूर्ण हो जायेगा।

इस कार्य के पश्चात् धनोल्टी बाजार को नया रूप मिलेगा तथा व्यापारियों एवं पर्यटकों को भी सुविधा होगी।

वहीं इसके दूसरे चरण में बेहतर स्ट्रीट लाइट्स, वॉल पेंटिंग तथा अन्य सौन्दर्यीकरण के कार्य भी किये जायेंगे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

वित्तीय समझ और लेखा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद में पहली बार शासन के तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: ART सुविधा से 1938 निसंतान दंपतियों को हुआ वरदान, स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट की है

cradmin

ब्रेकिंग: चमियाला बाजार में दुकान का गल्ला तोड़कर की गई थी चोरी, आरोपी को यहाँ से किया गया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights