khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

अवैध नशे पर पुलिस की कार्रवाई। पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा इतनी मात्रा चरस के साथ 1 तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

अवैध नशे पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई।
पुरोला पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा 1 किलो 5 ग्राम चरस के साथ 1 तस्कर को किया गया गिरफ्तार। /सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी के *पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी* लगातार सक्रिय हैं।

बताते चलें कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं आमजन को नशे के प्रति जागरुक करने हेतु उनके द्वारा जनपद में मुहिम *’उदयन’* चलायी हुयी है।

जिसके तहत उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/कोतवाली/ थाना प्रभारी एवं एस0ओ0जी0 की टीम को लगातार सक्रिय रहकर नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जारी किये हुये हैं।

मुहिम उदयन के अन्तर्गत नशे के सौदागरों की धरपक्कड हेतु चलाये रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी* के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला एवं एस0ओ0जी0 उत्तरकाशी प्रभारी* के नेतृत्व में *पुरोला पुलिस व एस0ओ0जी0 की टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये गत 23.12.2023 की रात्रि में पुरोला, लीसा डिप्पों मोड से सुरेन्द्र सिंह नामक युवक को 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला पर *NDPS Act 8/20* के तहत मुकदमा पंजीकत किया गया है। युवक द्वारा पुछताछ में बताया गया कि *वह चरस को खुद तैयार कर देहरादून में उचित दाम पर बेचने ले जा रहा था।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
सुरेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी देवजानी, मोरी उत्तरकाशी, उम्र 31 वर्ष।

*बरामद माल-* 1 किलो 2 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0/)।

*पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 अक्षुरानी- प्रभारी चौकी बाजार पुरोला
2. हे0का0 प्रवीण राणा
3. का0 रणवीर राय
4. एस0ओ0जी0 टीम।

Related posts

कैंचीधाम बायपास हर हाल में 15 जून तक हो जाए यातायात शुरू। सतपाल महाराज।

khabaruttrakhand

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के श्रमिकों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ – एम्स और रेल विकास निगम के मध्य हुआ एमओयू ।

khabaruttrakhand

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं हेतु सुगम वातावरण बनाने को लेकर गुरूवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला निगरानी समिति की बैठक आयोजित ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights