khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूननैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीहरिद्वार

ब्रेकिंग:-माँ नन्दा सुनंदा की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाल कर दी गई विदाई।

माँ नन्दा सुनंदा की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाल कर दी विदाई।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में माँ नन्दा सुनंदा की शोभायात्रा निकाली गई।

जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ नन्दा सुनंदा की ऐतिहासिक शोभायात्रा को लेकर लोगों में जोश खरोश देखा गया।

इन अवसर पूरे शहर में भ्रमण कर विदाई दी गई।

यहाँ बता दे मां के जयकारे के साथ मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा निकाली गई l

इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तजनों की भीड़ शोभा यात्रा में शामिल हो गई l

नैना देवी मंदिर से नंदा सुनंदा की शोभायात्रा निकाली गई l

जैसे ही मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई हजारों की संख्या में भक्तजनों की भीड़ शोभा यात्रा में शामिल हो गई l

श्री राम सेवक सभा में आर्मी के जवानों ने बैंड की धुन बजाकर खूब वाह वाही लूटी l

इस दौरान आर्मी के जवानों ने कुमाऊनी व देशभक्ति गीतों को बैंड के माध्यम से सुनाकर उपस्थित लोगों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया l

इस मौके पर
राम सेवक सभा के पदाधिकारी व क्षेत्र की जनता मौजूद थे।

शोभा यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों की आकर्षक झांकियां बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल थी l इसके अलावा छोलिया दल भी शोभायात्रा में शामिल रहे शोभायात्रा अपर माल रोड होते हुए तल्लीताल बाजार पहुंची जहां पर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया l

उसके बाद मां वैष्णो देवी मंदिर में भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया l

यहां पहुंचे सैलानियों ने भी महानंदा सुनंदा के दर्शन किए l

शोभायात्रा उसके बाद माल रोड होते हुए मलीलाल बाजार पहुंची।

माल रोड में जगह-जगह पर भक्त जनों फूलों से शोभायात्रा का स्वागत किया l

सुबह से यहां आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से भक्तजनों के आने का क्रम शुरू हो गया था l

मां नंदा सुनंदा की विदाई से हर एक की आंखें भी नम थी l

शोभा यात्रा में श्रीराम सेवक सभा के पदाधिकारी के साथ ही नगर के अनेक गणमान्य लोग शामिल थे l

सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था l

इस दौरान लोगों ने यहां महोत्सव में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी भी की l

मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों को गोल्ज्यू मंदिर के पास नैनी झील में विसर्जन कर दिया जाएगा l

हजारों लोगों ने जहां एक सप्ताह तक मां नन्दा सुनंदा महोत्सव के दौरान जमकर मजे लिये जिस दौरान नाच गाना आदि व नैना देवी मंदिर में दिन रात भजनों का कार्यक्रम जारी रहा वही अब माँ नन्दा सुनंदा मया को भावभीनी विदाई दी। जिसमें लोग अपने आँसू नही रोक पाये।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-लंदन में आयोजित बैठक में सीएम धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू, जाने इस बारे में अधिक।

khabaruttrakhand

सरकार की सजग पहल से 855-ग्रामीण महिलाएं बनी सफल उद्यमी’* ‘महिला उद्यमिता विकास में स्वयं सहायता समूह का योगदान।

khabaruttrakhand

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights