khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

चार दिवसीय द्वितीय टिहरी कप महिला ओपन राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने किया शुभारम्भ।‘

द्वितीय टिहरी कप महिला ओपन राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 2024 का हुआ आगाज।

चार दिवसीय द्वितीय टिहरी कप महिला ओपन राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल द्वारा शुभारम्भ किया गया।‘


जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल एवं फुटबाल संघ टिहरी गढ़वाल के मार्ग दर्शन में जिला खेल कार्यालय नरेन्द्रनगर के तत्वाधान में आयोजित द्वितीय टिहरी कप महिला ओपन राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 10 जनवरी 2024 तक राजकीय इण्टर कॉलेज नरेन्द्रनगर के खेल मैदान में आयोजित की जायेगी, जिसका आज शुभारम्भ हो चुका है। प्र

तियोगिता में प्रदेश की कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री उनियाल द्वारा प्रतियोगिता के प्रथम मैच में प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया गया एवं शुभाशीष प्रदान कर बेहतर प्रर्दशन की शुभकामनायें दी तथा गुब्बारे छोडकर मैच प्रारम्भ किया गया।

इसमें पौडी ने बागेश्वर को 1-0 से हराकर जीत प्राप्त की।

दूसरा मैच चमोली व टिहरी के बीच खेला गया जो ड्रा रहा।

तीसरा मैच उत्तकाशी हॉस्टल एवं रूद्रप्रयाग के बीच खेला गया, जिसमें उत्तरकाशी हॉस्टल ने 11-0 से जीत दर्ज की तथा चौथा मैच जनपद उत्तरकाशी एवं नैनीताल के बीच खेला गया, जिसमें जनपद उत्तरकाशी ने नैनीताल को 3-0 से हराया।

पांचवा मैच उद्यमसिंह नगर एवं देहरादून के मध्य खेला गया? जिसमें देहरादून ने उधमसिंह नगर को 4-0 से हराया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, वन क्षेत्रीय अधिकारी विवेक जोशी, पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी अस्मिता ममगांई, प्रभारी जिला क्रीडाधिकारी रितु जैन, प्रभारी क्रीडाधिकारी देहरादून निधि विन्जीला आदि उपस्थित रहे।

मंच संचालन स.अ.रा. उ.पा.वि.हिण्डोलाखाल महेश गुसाई द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में मैच के मुख्य निर्णायक के रूप सुनील कुमार देहरादून, मो०तनवीर अंसारी चमोली, सूरज गोस्वामी उधमसिंहनगर, प्रियंका रावत कोटद्वार, पियूष सैनी, गौहर निसार, फैजल अंसारी एवं दीपाली, आरजू आदि के द्वारा मैच सम्पन्न कराये गये।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-रामलीला मैदान बड़कोट में आयोजित पांच दिवसीय रंवाई शरदोत्सव एवं विकास मेले का शनिवार को आगाज

khabaruttrakhand

CM Dhami का Haldwani के विवादित भूमि पर कठोर निर्णय, लोगों ने कहा – अब गुंडों को बेफिटिंग जवाब मिला

cradmin

अवैध नशे के कारोबार मे लिप्त महिला(गैगस्टर) को यहां की पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights