khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-यहां राष्ट्रीय बालिका दिसस के अवसर पर पुलिस ने लगाया जनजागरुकता शिविर।

राष्ट्रीय बालिका दिसस के अवसर पर पुलिस ने लगाया जनजागरुकता शिविर।

रिपोर्ट:-  सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

छात्राओं को महिला, बाल अपराधों एवं अधिकारों के प्रति किया जागरुक*

स्कूली छात्राओं को *महिला, बाल अपराधों एवं अधिकारों के प्रति जागरुक* करने के उद्देश्य से  24 जनवरी 2024 को *राष्ट्रीय बालिका दिवस* के अवसर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरकाशी* के दिशा-निर्देशन में *उत्तरकाशी पुलिस* द्वारा *राजकीय बालिका इण्टर कालेज उत्तरकाशी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी विद्या मंदिर उत्तरकाशी* में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर बालिकाओं को महिला/बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों एवं महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

जनजागरुकता शिविर में *म0उ0नि0 गीता एवं म0हे0कानि0 माया गुसांई* द्वारा छात्राओं को वर्तमान परिदृश्य में बढ रहे महिला एवं बाल अपराधों के साथ-साथ बाल भिक्षावृत्ति, साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

सभी छात्राओं को किसी भी प्रकार के महिला सम्बन्धी अपराध घटित होने एवं संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी *उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मॉड्यूल, आपातकालीन नम्बर 112 व महिला हेल्पलाईन नम्बर 9411112780* पर देने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

Related posts

Rishikesh: Sri Dev Suman University Rishikesh परिसर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह, राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे

cradmin

Uttarakhand PRD सैनिकों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष तक बढ़ाने पर विचार करता है, सेवा नियमों में संशोधन का प्रस्ताव करता है।

khabaruttrakhand

UKSSSC: हो जाएं तैयार…Uttarakhand में 12th Pass युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights