khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को यहां 2 मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि।

भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में मंगलवार 30 जनवरी को जनपद टिहरी गढ़वाल में 2 मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

 

जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता पुनर्वास आर.के. गुप्ता, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं जनपद के समस्त कार्यालयों सहित शैक्षिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी 2 मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

 

Related posts

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त अपराह्न की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 01 राज्य मार्ग तथा 17 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध हैं, बालगंगा तहसील के पिंसवाड में हुआ यह।

khabaruttrakhand

डेढ़ माह के शिशु के सिर को सर्जरी से दिया गोल आकार – जन्म से थी समस्या, ऋषिकेश में यहां हुआ इलाज – यह सुविधा प्रदान करने वाला देश का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान।

khabaruttrakhand

सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही यात्रा से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ यात्रा एवं यमुनोत्री क्षेत्र के विकास के बारे में किया विचार-विमर्श।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights