khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand Cabinet Decision: आठ आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए 82 पदों के अनुमोदन, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Uttarakhand Cabinet Decision: आठ आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए 82 पदों के अनुमोदन, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Uttarakhand Cabinet Decision: अस्पतालों में उच्चीकरण के बाद चिकित्साधिकारियों, डॉक्टरों, फार्मासिस्ट की कमी से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जबकि चिकित्सा उपकरण, फर्नीचर के साथ मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड की सुविधा है।

प्रदेश सरकार ने आठ राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालयों के लिए 82 पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है। इससे अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार के AYUSH मिशन के तहत प्रदेश के आठ आयुर्वेद अस्पतालों को उच्चीकृत कर 10 बेड के बनाए गए।

इसमें झाजरा, माजरा, चंबा, मुनिकीरेती, कोटद्वार, पौड़ी, बड़कोट, बड्डा पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन अस्पतालों में उच्चीकरण के बाद चिकित्साधिकारियों, डॉक्टरों, फार्मासिस्ट की कमी से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जबकि चिकित्सा उपकरण, फर्नीचर के साथ मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड की सुविधा है। मंत्रिमंडल ने अस्पतालों के लिए 82 पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है।

Related posts

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार, लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री।

khabaruttrakhand

प्रसिद्ध सांख्यिकीयविद् प्रशांत चन्द महालानोबिस का जन्म दिवस 18वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी कार्यालय में मनाया गया।

khabaruttrakhand

Swami Ram Himalayan University: दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह छात्र-छात्राओं को उपाधि एवं मेडल से सम्मानित

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights