khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

मरीजों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर साफ-सफाई, हाइजीन और इन्फेक्शन कंट्रोल के तरीकों का रिव्यू करने हेतु एम्स में किया गया कायाकल्प एक्सटर्नल असेसमेंट ।

मरीजों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर साफ-सफाई, हाइजीन और इन्फेक्शन कंट्रोल के तरीकों का रिव्यू करने हेतु एम्स में कायाकल्प एक्सटर्नल असेसमेंट किया गया।

इस दौरान भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण कर रोगियों से अस्पताल सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया और निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बताया।

उल्लेखनीय है कि ’कायाकल्प’ भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक खास पहल है।

कायाकल्प व्यवस्था तय थीम वाले क्षेत्रों में पब्लिक हेल्थकेयर सुविधाओं का असेसमेंट करती है, जिसमें सुविधाओं का रखरखाव, सफाई के तौर-तरीके, इन्फेक्शन कंट्रोल प्रोटोकॉल, सपोर्ट सर्विस और डॉक्यूमेंटेशन सिस्टम आदि व्यवस्थाएं शामिल हैं। टीम का स्वागत करते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने केन्द्रीय अधिकारियों को एम्स द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी और कायाकल्प के उद्देश्यों के अनुरूप अस्पताल में संचालित प्रोटोकाॅल के बारे में विस्तार से बताया।

टीम में शामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर द्वारा नॉमिनेटेड इवैल्यूएटर्स मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित कुमार और सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट (एपिडेमियोलॉजी) डाॅ. दिनेश कुमार आदि अधिकारियों ने अस्पताल की इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, इनपेशेंट वार्ड, आउ टपेशेंट डिपार्टमेंट, लैबोरेटरी, फार्मेसी, सीएसएसडी, डाइटरी सर्विस, लॉन्ड्री, हेली-सर्विस और बायोमेडिकल वेस्ट स्टोरेज एरिया आदि विशेष फंक्शनल क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। साथ ही किचन सर्विस का रिव्यू कर डाइटरी हाइजीन स्टैंडर्ड का असेसमेंट करने और सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। टीम ने अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में रोगियों से फीडबैक भी लिया। विजिट के दौरान टीम द्वारा पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट की उपलब्धता और उसके सही इस्तेमाल, हैंड हाइजीन कंप्लायंस, सैनिटेशन स्टैंडर्ड, पेस्ट कंट्रोल उपाय और मरीज केयर एरिया के पूरे मेंटेनेंस को वेरिफाई किया गया।

एम्स में ’कायाकल्प’ की नोडल ऑफिसर डॉ. पूजा भदौरिया ने एक डिटेल्ड प्रेजेंटेशन देकर इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर, पेशेंट केयर सेवाओं, अस्पताल द्वारा उपलब्ध करवायी जा रही बेहतर सुविधाओं और कायाकल्प बेंचमार्क के कम्प्लायंस के बारे में टीम को विस्तृत जानकारी दी। जबकि ऑन-साइट असेसमेंट राउंड के दौरान डीएमएस डॉ. यशवंत सिंह पयाल, डॉ. विकास पंवार और डाॅ. रवि कुमार कालरा सहित नोडल ऑफिसर डॉ. पूजा भदौरिया, पीआरओ डाॅ. श्रीलोय मोहंती, सीएनओ डाॅ. अनिता रानी कंसल आदि शामिल थे।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री ने विजिट के बारे में बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य इंस्टीट्यूट में हॉस्पिटल की साफ-सफाई, संक्रमण की रोकथाम और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तय मानकों का अनुपालन सुनिश्चत करवाना था।

वहीं उन्होंने बताया कि विजिट एक फीडबैक सेशन के साथ समाप्त हुई जिसमें असेसर्स ने कायाकल्प की विशेषताओं पर जोर देते हुए अस्पताल के कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त सुधार लाने की जरूरत बतायी।

विजिट के दौरान कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वाष्र्णेय, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Related posts

कुमाऊँ मण्डल विकास निगम प्रबंधन निदेशक डॉ श्री तिवारी ने क्याकिंग सेंटर का किया उदघाटन।

khabaruttrakhand

Almora के Gaurav Nailwal ने बढ़ाया Uttarakhand का गौरव, सेना में लेफ्टिनेंट बने कमीशन; माता-पिता की आंखों में लाए खुशी के आंसू।

khabaruttrakhand

यहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 135 वें जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights