khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Geeta Uniyal: Uttarakhand की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित; CM Dhami ने जताया शोक

Geeta Uniyal: Uttarakhand की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित; CM Dhami ने जताया शोक

Dehradun: Uttarakhand फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री Geeta Uniyal का मंगलवार रात को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

Geeta Uniyal के निधन से फिल्म जगत के साथ ही सामाजिक व संस्कृति प्रेमियों ने शोक जताया है। अंतिम दर्शन के लिए उनके मोथोरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुटी है। हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Uttarakhand की संस्कृति को दी नई पहचान

Geeta Uniyal वो नाम है जिसने Uttarakhand की संस्कृति को प्रदर्शित किया है। देश-विदेश के मंचों पर Geeta Uniyal ने Uttarakhand की संस्कृति को नई पहचान दी है । गीता ने कई एल्बम में काम किया। पहाड़ी गानों में अक्सर वो नजर आई हैं।

कैंसर से थीं पीड़ित

Geeta Uniyal अपने आप में एक रोल मॉडल थीं। एक्टिंग में अपनी पहचान बनाने वाली गीता कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। साल 2020 में उन्हें कैंसर होने का पता चला था। आर्थिक तंगी और मानसिक अवसाद के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी।

पांच हफ्ते पहले की थी आखिरी पोस्ट

Geeta Uniyal सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालती रहती थीं। उनकी पोस्ट पांच हफ्ते पहले की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनों के साथ तस्वीर डालते हुए, प्रशंशकों को जन्मदिन पर विश करने के लिए धन्यवाद लिखा था।

CM Dhami ने जताया शोक

सूबे के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने Geeta Uniyal के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts

नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती मंच एवं प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया शिविर आयोजित। ये रहे मौजूद।

khabaruttrakhand

Uttarakhand New CS: मुख्य सचिव की कुर्सी पर बना सस्पेंस, CM Dhami ने अभी नहीं खोले पत्ते

cradmin

मगरा कीवी उद्यान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संभावनाओं का आकलन, न्यूज़ीलैंड प्रतिनिधिमंडल ने किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights