khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand BJP: चुनाव को लेकर BL Santosh ले रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक, पांच अभियानों पर होगी चर्चा

Uttarakhand BJP: चुनाव को लेकर BL Santosh ले रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक, पांच अभियानों पर होगी चर्चा

Uttarakhand BJP: बैठक में गांव चलो अभियान, दीवार लेखन अभियान, महिला सहायता समूह एवं गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान, पार्टी ज्वाइनिंगअभियान एवं लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर चर्चा हो रही है।

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन BL Santosh आज पांच प्रमुख अभियानों को लेकर प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की और मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक ले रहे हैं। यह बैठक पूरी तरह से लोकसभा चुनाव में पार्टी और मोर्चों की भूमिका पर केंद्रित है।

केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिए गए कार्यक्रमों की कसौटी पर BL Santosh संगठन की तैयारियों को परखेंगे। वह यह जानकारी भी लेंगे कि अगले 100 दिनों में पार्टी की मजबूती के लिए नेतृत्व के पास क्या कार्ययोजना है।

बैठक में प्रदेश प्रभारी Uttarakhand दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी भी उपस्थित हैं। इसके अतिरिक्त बैठक में गांव चलो अभियान, दीवार लेखन अभियान, महिला सहायता समूह एवं गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान, पार्टी ज्वाइनिंग अभियान एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक भी शामिल हैं ।

Related posts

नई टिहरी में भूखंडों के म्यूटेशन कार्यों की समय-सीमा 15 दिन बढ़ी” “जिलाधिकारी ने नगरवासियों से समय रहते नामांतरण कराने की अपील की ।

khabaruttrakhand

परिवहन विभाग उत्तरकाशी दिखाई दिया एक्शन मोड़ में, परमिट शर्तों के विरुद्ध चलने वाली बसों की अब खैर नहीं।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा मन्दिर, पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights