khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand BJP: BL Santosh ने संघ की बैठक में लोस चुनाव पर की चर्चा, तैयारियों को लेकर लिया फीडबैक

Uttarakhand BJP: BL Santosh ने संघ की बैठक में लोस चुनाव पर की चर्चा, तैयारियों को लेकर लिया फीडबैक

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन BL Santosh बुधवार को देहरादून पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी व संघ नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी और सरकार के संबंध में संघ नेताओं से फीडबैक भी लिया। बृहस्पतिवार को वह BJP के पदाधिकारियों और मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक लेंगे।

देहरादून पहुंचने पर उनका BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पार्टी के सभी महामंत्रियों व विधायकों ने स्वागत किया। बैठक में संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र और प्रांत प्रचारक शैलेंद्र के साथ ही प्रदेश प्रभारी Dushyant Gautam, मुख्यमंत्री Pushkar Dhami, प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt और महामंत्री संगठन Ajay Kumar भी मौजूद थे। बैठक में संघ के सभी आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विशेष तौर पर चर्चा हुई। बैठक में बीएल संतोष ने केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। संघ की ओर से भी उन कार्यों और गतिविधियों की जानकारी रखी गई, जो वैचारिक तौर पर BJP के लिए उपयोगी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद संतोष की संघ नेतृत्व से अलग से चर्चा हुई।

आज पार्टी पदाधिकारियों व मोर्चों के अध्यक्षों को देंगे निर्देश

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन BL Santosh बृहस्पतिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की और मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। यह बैठक पूरी तरह से लोकसभा चुनाव में पार्टी और मोर्चों की भूमिका पर होगी। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिए गए कार्यक्रमों की कसौटी पर BL Santosh संगठन की तैयारियों को परखेंगे। वह यह जानकारी भी लेंगे कि अगले 100 दिनों में पार्टी की मजबूती के लिए नेतृत्व के पास क्या कार्ययोजना है।

Related posts

Auger Machine: विमान से आई थी, सड़क मार्ग से जा रही वापस…Silkyara सुरंग हादसे के दौरान Delhi से थी मंगवाई गई

khabaruttrakhand

सोशल आउटरीच गतिविधियों के तहत, एम्स ऋषिकेश के संकाय सदस्यों ने भरत मंदिर इंटर कॉलेज और डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूलों में क्रमशः 29 अप्रैल और 7 मई, 2025 को “किशोरावस्था में परिवर्तन, मासिक धर्म स्वच्छता और अच्छी पोषण के बारे में जागरूकता सत्र किये आयोजित।

khabaruttrakhand

Uttarakhand के Schools और Colleges में स्थापित किया जाएगा बुक बैंक, शिक्षा मंत्री ने दोहराई घोषणा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights