khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालराष्ट्रीयविशेष कवर

दुःखद:-दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन हादसा, 6 लोगों की मौत।

दुःखद खबर सामने आई है जिसके अनुसार 6 लोगों की इस सड़क हादसें में मौत होने की खबर सामने आई है।

ताजा मामला यमुनोत्री-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग का है।

जहां से वाहन दुर्घटना की जानकारी सामने आई है।

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक ऑटो कार संख्या UK 07 9647 दिनांक 21 फरवरी की मध्य रात्रि को दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गयी थी।
यह दुखद हादसा अलगाड पुल से एक किलोमीटर पहले में नैनबाग की ओर जो मोरी (उत्तरकाशी) से देहरादून की ओर जाना बताया जा रहा है।

यह वाहन अचानक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे काफी गहरी खाई में यमुना नदी क्षेत्र में गिर गई।

इसमें बताया गया है कि कुल 6 लोग सवार थे तथा दुखद सूचना यह निकलकर सामने आई है कि सभी व्यक्ति के मौके पर ही मौत हो चुकी है।

सभी 6 सवार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत की सूचना है जिनका विवरण उनके परिजनों के अनुसार दी गई सूचना के आधार पर पुलिस विभाग द्वारा निम्न प्रकार से है।
मृतकों का नाम:-
प्रताप सिंह पुत्र श्री श्यामसुख उम्र 30 वर्ष।
राजपाल  पुत्र श्री   श्यामसुख उम्र 28 वर्ष।
श्रीमती जसीला पत्नी  राजपाल उम्र 25 वर्ष।
वीरेंद्र  पुत्र श्री   प्रेमलाल उम्र 28 वर्ष

विनोद पुत्र श्री शेरिया उम्र 35 वर्ष

मुन्ना पुत्र श्री रूपदास उम्र 38 वर्ष ।

हादसे के शिकार हुए ये सभी मृतक उत्तरकाशी क्षेत्र के बताए गए हैं।
वहीं इस घटना के बाद मौके पर पुरुष एवं प्रशासन की टीम पहुंची थी और गहरी खाई से मृतकों के निकलने का कार्य किया गया जिसमें एसडीआरएफ की भी मदद ली गई है।

इस घटना के बाद में सभी मृतकों के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related posts

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

khabaruttrakhand

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भिलंगना में राजकीय इंटर कॉलेज, घूमेटीधार घनसाली* में किया गया कार्यक्रम ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-टिहरी,थौलधार में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही आवासीय भवनों सहित आंगन चौक व खेतों को भारी नुकसान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights