khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

लाखो की वन सम्पदा कांजल की लकड़ी की तस्करी करते 3 गिरफ्तार धरासू पुलिस की टीम ने तस्करों को गिरफ्तार कर किया वन विभाग के सुपुर्द।

लाखो की वन सम्पदा कांजल की लकड़ी की तस्करी करते 3 गिरफ्तार धरासू पुलिस की टीम ने तस्करों को गिरफ्तार कर किया वन विभाग के सुपुर्द।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी।

जनपद मे अवैध नशे एवं अन्य काले धन्धे में लिफ्त माफियाओं के खिलाफ उत्तरकाशी के *पुलिस कप्तान, अर्पण यदुवंशी* एक्शन मोड़ पर हैं, उनके द्वारा अधीनस्थ सभी अधीकारियों को संदिग्ध गतिविधियों एवं तस्करों पर कड़ी नजर रखते हुये सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हुये हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण चुनाव हेतु अवैध/संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ चैकिंग कर रही है।

जिसके क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार* के निकट पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक धऱासू, दिनेश कुमार* के नेतृत्व में *धरासू पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.02.2024 की तडके करीब 06.00 बजे नगुण बैरियर से कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये देवेन्द्र, श्याम बहादुर व रोशन बहादुर नाम के 03 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया है कि इनके कब्जे से 192 नग प्रतिबंधित कांजल की लकड़ी बरामद की गयी।* तस्कर वाहन संख्या UK10TA-3636 बोलेरो से लकड़ी की तस्करी कर रहे थे।

जिन्हें कि पुलिस ने नगुण बैरियर पर दबोच लिया ।
पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि वह इस लकड़ी को मानपुर-किशनपुर के जंगलों से काटकर ला रहे थे, जिसको वह सहारनपुर उत्तरप्रदेश में बेचने की बेचने की फिराक मे थे।

पुलिस द्वारा तस्करों व लकड़ी को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- देवेन्द्र पुत्र भैरो सिंह निवासी ग्राम पटाली थाना ऊखीमठ रुद्रप्रयाग उम्र-38 वर्ष।
2- श्याम बहादुर पुत्र मोती राम निवासी मच्छी गली निकट घंटाघर सहारनपुर उत्तर-प्रदेश मूल निवासी सीमकुट नेपाल उम्र- 40 वर्ष।
3- रोशन बहादुर पुत्र सुनम बहादुर निवासी उपरोक्त उम्र- 25 वर्ष।

*बरामद माल-* 192 नग कांजल-काठ की लकड़ी ( 8 कट्टे व 4 बैग)

*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार
2- हे0कानि0 नीरज गुलेरिया- थाना धरासू
3- हे0कानि0 महावीर सिंह- थाना धरासू
4- हे0कानि0 नीलम दास- थाना धरासू
5- हे0कानि0 कुशाल सिंह- थाना धरासू

 

Related posts

ब्रेकिंग:-शिव भक्त भारी संख्या में जल लेने पहुंच रहे गंगोत्री धाम।

khabaruttrakhand

BARO Uttarakhand में गूंज और कलशी सहित पांच हवाई क्षेत्र विकसित करेगा; CM Dhami के साथ योजनाओं और लाभों पर चर्चा की

cradmin

विशेष गहन पुनरीक्षण में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights