khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Maha Shivratri 2024: देवों की नगरी में निकली महादेव की बरात, DJ की धुन पर जमकर नाचे भक्त, तस्वीरें

Maha Shivratri 2024: देवों की नगरी में निकली महादेव की बरात, DJ की धुन पर जमकर नाचे भक्त, तस्वीरें

Maha Shivratri 2024: Maha Shivratri के मौके पर देवों की नगरी हरिद्वार में भव्य शिव बरात निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गण और भूत-प्रेत, पिशाच का रूप धारण कर शिवभक्त डीजे की धुन पर जमकर थिरके।

Maha Shivratri पर आज सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग है। इसके साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत बन रहा है। इन दिन तीनों योगों का निर्माण होना अद्धभुत संयोग है। मंदिरों में रात से ही शिवभक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई।

दक्षिण काली पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया कि कुल पांच पहर में भगवान शिव के महा अनुष्ठान पर्व होता है।

रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 5:30 बजे तक विशेष पूजा का विधान है। इसमें भस्म आरती पंचामृत से अभिषेक और शिव विवाह के मुहूर्त तक अनवरत अनुष्ठान चलता रहेगा।

वहीं, भोले की ससुराल दक्ष नगरी कनखल में भी Maha Shivratri की धूम है। पौराणिक दक्षेश्वर प्रजापति महादेव मंदिर और हरिद्वार के अन्य सभी शिवालयों में शिव भक्त भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

कनखल में भगवान शंकर की ससुराल में स्थापित शिवलिंग दुनिया का पहला शिवलिंग है और यहां हुआ भगवान शंकर और सती विवाह दुनिया का पहला विवाह था।

Related posts

BigBreaking:-अब बिना सहारे के सीढ़ी चढ़ेगा 58 वर्षीय व्यक्ति, फेफड़ों में भर चुका था पानी, किडनी भी थी खराब,हार्ट कर रहा था 20% काम, ऐसे में बिना ओपन हार्ट सर्जरी चिकित्सको ने किया ये शानदार कार्य।

khabaruttrakhand

कहानी Lok Sabha Elections की: एक तरफ बेटा तो दूसरी तरफ वर्षों की दोस्ती…यूं फंसे पूर्व CM हरीश रावत

cradmin

ब्रेकिंग न्यूज़ नैनीताल। ध्वस्तीकरण मामले में सरकार को 4 सप्ताह में जबाव देने को कहा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights