khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: Congress सत्ता में आई तो करेगी ये पांच काम, माहरा ने की पत्रकारवार्ता…मनीष खंडूडी पर भी बोले

Uttarakhand: Congress सत्ता में आई तो करेगी ये पांच काम, माहरा ने की पत्रकारवार्ता...मनीष खंडूडी पर भी बोले

Uttarakhand: Congress अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस की पांच गारंटी है। उन्होंने कहा कि  पेपर लीक के कानून मात्र से कोई समाधान नहीं निकलने वाला। कांग्रेस UPSC की तर्ज पर व्यवस्था को पारदर्शी और पेपर लीक रहित बनाया जाएगा।

माहरा ने कहा कि अखबार बांटने वाले, स्विगी, जोमैटो जैसे डिलीवरी ब्वॉय को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देंगे। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। 5000 करोड़ का कोर्प्स फंड बनेगा। स्किलफुल युवाओं को मदद की जाएगी।

Advertisement

इसके अलावा गारंटी के पीछे उद्देश्य है कि गिरती हुई इकोनॉमी को मजबूती मिले। आज नौकरियां जाने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। कहा कि लालच वाले, डर वाले या सत्ता भोगी लोग ही पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

Congress मुक्त कहने वाली BJP आज Congress युक्त हो गई

Congress अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि BJP बहुत घबराहट में है। आज भी नौ में से पांच मंत्री Congress बैकग्राउंड के हैं। BJP अगर 400 पार करने वाली है तो दूसरे दलों के लोगों को क्यों ले रहे।

Advertisement

अगर कोई बताकर जाए तो उसे समझाया जा सकता है। अगर रातोंरात कोई ऐसा कर रहा है तो क्या कर सकते हैं। ये 1977 जैसा दौर है सफाई का।

मनीष खंडूडी के पार्टी छोड़ने पर माहरा ने कहा कि उन्हें सम्मान देने में Congress ने कोई कमी नहीं की। पिता BJP से पूर्व CM, बहन विधायक व  विधानसभा अध्यक्ष हो, इसके बावजूद Congress ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है। मुझे दुख है, उन्हें थोड़ा सब्र रखना चाहिए। Congress मुक्त कहने वाली BJP आज Congress युक्त हो गई है।

Advertisement

Related posts

Satyapal Malik CBI Raid: पूर्व जम्मू-कश्मीर गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर पर CBI का छापामारी, 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई

cradmin

एम्स, ऋषिकेश की ट्रॉमा टीम की ओर से उत्तराखंड में अधिकाधिक फर्स्ट रिस्पांडर तैयार करने मुहिम सततरूप से है जारी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा विकास भवन एवं जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में ‘‘दीपावली आजीविका मेले‘‘ का शुभारम्भ

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights