khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: चमोली के पीयूष को मिला नैनो क्रियेटर अवार्ड, Delhi में प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मानित

Uttarakhand: चमोली के पीयूष को मिला नैनो क्रियेटर अवार्ड, Delhi में प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मानित

Uttarakhand: जिले के पीयूष को नैनो क्रियेटर अवार्ड मिला है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Delhi में पीयूष को सम्मानित किया। पीयूष की सफलता पर जनपद में खुशी की लहर है। पीयूष सोशल मीडिया पर Uttarakhand की संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाते हैं।

पीयूष देहरादून में DAV PG काॅलेज में BSC तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे और चमोली के बमौथ गांव के रहने वाले हैं। पीयूष के पिता नागेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया, अपने दोनों बेटों और पत्नी के साथ देहरादून के तुनुवाला में रहते हैं। बताया, पीयूष पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर प्रदेश की संस्कृति की वीडियो बना रहा है।

Instagram पर कई वीडियो में पीयूष को छह लाख तक व्यूज मिले हैं। पीयूष को सम्मान मिलने पर बमौथ गांव में भी खुशी की लहर है। BJP नगर मंडल अध्यक्ष और बमौथ गांव निवासी सुभाष चमोली, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, धीरेंद्र चौधरी, एलपी लखेड़ा आदि का कहना है कि पीयूष ने प्रदेश के साथ ही गांव और देवभूमि का मान बढ़ाया है।

Related posts

ब्रेकिंग:- बद्रीनाथ हाईवे पर घटित हुआ दुःखद हादसा, पेड़ गिरने से हुआ हादसा।

khabaruttrakhand

इस प्रसिद्ध पर्यटन विकास मेले का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन एवं शुभारम्भ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-युवक की खाई में गिरने से हुई मौत, पार्टी पड़ी भारी ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights