khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची तैयार करने के निर्देश, बूथ तक पहुंचाने को बनेगी योजना

Uttarakhand: 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची तैयार करने के निर्देश, बूथ तक पहुंचाने को बनेगी योजना

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव को देखते हुए ARO राजपुर विधानसभा गोपाल राम बिनवाल ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के BLO सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजरों को 85 साल से ऊपर के मतदाताओं और दिव्यांगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें बूथ तक पहुंचाने के लिए योजना बनाई सके।

ARO ने कहा कि यह इसलिए जरूरी है कि ऐसे मतदाता बूथ तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए ऐसे मतदाताओं का भौतिक सत्यापन जरूरी है। उन्होंने विगत 2019 लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं 2022 विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम रहा है।

ऐसे में कैसे वोटिंग प्रतिशत बढ़ाई जाए, इसलिए कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करने, वॉल राइटिंग,पोस्टर एवं नगर निगम के वाहनों से जिंगल सांग्स के माध्यम से जागरूकता के लिए कार्य करने की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।

Related posts

36 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत के केन्द्रीय विद्यालय न्यू टिहरी टाउन के स्थायी भवन का आभासी माध्यम से किया गया शिलान्यास ।

khabaruttrakhand

सरोवर नगरी नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में उत्कर्ष बिष्ट अध्यक्ष, हिमांशु महर महासचिव, उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, छात्रा उपाध्यक्ष हेमा रैखोला , संयुक्त सचिव सूर्य कमल गौड़, आकांक्षा खनायत चुने गए सांस्कृतिक सचिव ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में संस्थान के ब्लड बैंक व हरिद्वार क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights