khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-कुमाऊँ केसरी खुशी राम की 136 वीं जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनायी गई।

कुमाऊँ केसरी खुशी राम की 136 वीं जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनायी गई।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ केसरी खुशी राम की 136 वीं जयंती समारोह का आयोजन सभा के भवन डॉ आंबेडकर भवन में किया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष संजय कुमार संजू व संचालन महामंत्री रमेश चन्द्रा ने किया।
सभा में बोलते हुए महामंत्री रमेश चन्द्रा ने कहा कि खुशी राम ने जो अपने समाज के लिए जो किया वह आज के दौर में कोई नही कर सकता है।

खुशी राम जी ने हजारों शिल्पकारो को पचीस हजार एकड़ जमीन दिला कर बसाया उनके द्वारा समाजिक चेतना भी जगाया जिससे उत्तराखंड के शिल्पकार जागृत हुए सभा के अध्यक्ष संजय कुमार संजू जी व स्व0 खशी राम के पौत्र ने कहा कि खुशी राम जी ने जनेऊ संस्कार कार्यक्रम चलाकर समाज मे चेतना जागने का काम किया इस कार्य के लिए उन्होंने अन्य लोगों विरोध का सामना भी करना पड़ा पर वे कभी घबराये नही वे निरन्तर आगे बढ़ते रहे। आज सभा में उपस्थित सभी लोगों ने खुशी राम जी को शिद्दत से याद किया तथा उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने पर जोर दिया।
आज समारोह में संजय कुमार संजू रमेश चन्द्रा चंदन राम सुरेश चंद्र राजेन्द्र प्रसाद देवेंद्र प्रकाश राहुल कुमार नारायण प्रसाद हरीश राम मनोज कुमार नरेश चंद्र व जगदीश चंद्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन महामंत्री रमेश चन्द्रा ने किया

Related posts

जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त 57 शिकायतें, डीएम ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को समयान्तर्गत निस्तारण करने के दिए निर्देश ।

khabaruttrakhand

मदद:-एक मदद ऐसी भी, श्रद्धालु के गलती से ट्रांसफर हुए पैसे पुलिस सहायता से ऐसे मिले वापस ।

khabaruttrakhand

संस्कार योग आश्रम तपोवन के तत्वधान में भारतीय संस्कृति पर्व होली के उपलक्ष में होली मिलन समारोह किया गया आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights