khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Lok Sabha Election 2024: हरीश रावत सहित वरिष्ठ नेताओं संग प्रदेश प्रभारी की बैठक, दो सीटों पर होने हैं प्रत्याशी घोषित

Lok Sabha Election 2024: हरीश रावत सहित वरिष्ठ नेताओं संग प्रदेश प्रभारी की बैठक, दो सीटों पर होने हैं प्रत्याशी घोषित

Lok Sabha Election 2024: Congress केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने बैठक की। हरीश रावत, करन माहरा, यशपाल आर्य व प्रीतम सिंह इस दौरान बैठक में मौजूद रहे। पार्टी को Uttarakhand की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने की है।

Lok Sabha Election के लिए Congress ने गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है। गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें गोदियाल और गुनसोला पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, टम्टा तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे।

गढ़वाल सीट पर गणेश गोदियाल ने दांव लगाया

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद Congress ने Uttarakhand की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर Congress ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है।

जबकि मसूरी विधानसभा सीट से 2002 व 2007 में विधायक चुने गए जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिकट दिया। उनके सामने इस सीट पर राजशाही का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती है। आरक्षित अल्मोड़ा सीट पर इस बार भी प्रदीप टम्टा पर दांव लगाया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टम्टा सांसद चुने गए थे। जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें हार मिली।

Congress प्रचार में पिछड़ रही

BJP की तुलना में Congress प्रचार में पिछड़ रही है। हरिद्वार संसदीय सीट से BJP प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। उधर, गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी भी प्रचार में उतर गए हैं, लेकिन Congress में हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर सहमति नहीं बन रही है।

कई दावेदार होने से आपसी खींचतान  

आपसी खींचतान के कारण केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों सीटों पर टिकट प्रतीक्षा में रख दिया है। हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं, जबकि Congress प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा इस बात पर अड़े हैं कि यहां से हरीश रावत खुद चुनाव लड़े या फिर उन्हें मौका दिया जाए। नैनीताल सीट पर कई दावेदार होने से आपसी खींचतान चल रही है।

यहां से यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत, प्रकाश जोशी के नामों की चर्चा है। इन नामों में यशपाल आर्य के नाम पर तकरीबन सहमति है, पर आर्य चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी में एक बड़ा वर्ग नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट के जातीय समीकरण के हिसाब से आर्य को मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देख रहा है।

Related posts

Haridwar News : गोकशी की सूचना मिलने पर हिंदू और ग्रामीणों का हंगामा

khabaruttrakhand

Lok Sabha Elections 2024: मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए चुनाव आयोग लाया ‘टिप’, पहली बार उठाए जा रहे ये कदम

cradmin

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया अण्डर 19 बालक वर्ग का क्रिकेट मैच।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights