khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: IAS दिलीप जावलकर होंगे प्रदेश के नए गृह सचिव, चुनाव आयोग ने लगाई नाम पर मुहर

Uttarakhand: IAS दिलीप जावलकर होंगे प्रदेश के नए गृह सचिव, चुनाव आयोग ने लगाई नाम पर मुहर

Uttarakhand: IAS दिलीप जावलकर Uttarakhand के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। IAS दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं। आयोग के निर्देश पर सचिव शैलेश बगोली से प्रभार हटाया गया था।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर Uttarakhand के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। इसके बाद नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। जिसके बाद आयोग नए गृह सचिव पर निर्णय लिया।

IAS अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन चुनाव के दौरान गृह विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

बताया गया कि गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने का एक कारण ये भी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी सचिव हैं। मुख्यमंत्री का सचिव या प्रमुख सचिव किसी भी आम चुनाव में ऐसे पद पर नहीं रह सकता, जो चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो।

Related posts

नैनी झील का पानी साफ व स्वच्छ होना चाहिए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। दीपक रावत।

khabaruttrakhand

जगतदुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी को, साहित्य क्षेत्र का सबसे बड़ा ज्ञानपीठ पुरुस्कार मिलने पर, बधाई देने पहुंचे संत महात्मा गण।

khabaruttrakhand

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights