khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: IAS दिलीप जावलकर होंगे प्रदेश के नए गृह सचिव, चुनाव आयोग ने लगाई नाम पर मुहर

Uttarakhand: IAS दिलीप जावलकर होंगे प्रदेश के नए गृह सचिव, चुनाव आयोग ने लगाई नाम पर मुहर

Uttarakhand: IAS दिलीप जावलकर Uttarakhand के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। IAS दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं। आयोग के निर्देश पर सचिव शैलेश बगोली से प्रभार हटाया गया था।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर Uttarakhand के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। इसके बाद नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। जिसके बाद आयोग नए गृह सचिव पर निर्णय लिया।

IAS अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन चुनाव के दौरान गृह विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

बताया गया कि गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने का एक कारण ये भी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी सचिव हैं। मुख्यमंत्री का सचिव या प्रमुख सचिव किसी भी आम चुनाव में ऐसे पद पर नहीं रह सकता, जो चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो।

Related posts

शराब ओवर रेट मामला:-अंग्रेजी शराब की दुकान से एक बोतल मैकडोवेल व्हिस्की , जिस पर मूल्य 660 अंकित था लेकिन शेल्समैन द्वारा लिए गए इतने रुपये।पकड़ में आई अन्य बाते भी।

khabaruttrakhand

जनता मिलन:-जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश ,शिकायतों को गंभीरता से लेकर समयान्तर्गत उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

khabaruttrakhand

ऋषिकेश स्थित इस संस्थान के आई बैंक ने स्थापना के चार वर्ष आठ माह के समयांतराल में 500 नेत्र ज्योति विहींन लोगों को कॉर्निया प्रत्यारोपित कर उनके जीवन को किया रोशन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights