khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरी

चारधाम यात्रा:- बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को आपस में मिलवाकर व खोयी हुई सामग्री वापस दिलाकर मुस्कुराहट वापस लाने का काम कर रहा पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान”*

*बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को आपस में मिलवाकर व खोयी हुई सामग्री वापस दिलाकर मुस्कुराहट वापस लाने का काम कर रहा रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान”*

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम सरल व सुरक्षित यात्रा करने के साथ ही उनकी मदद करने हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया हुआ है।

इसके तहत श्री केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की पुलिस के स्तर से हर सम्भव मदद की जा रही है।

जनपद में स्थापित किये गये सभी खोया पाया केन्द्र पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा बिछड़े हुए यात्रियों के सम्बन्ध में अनाउंसमेंट किया जा रहा है, साथ ही आपसी समन्वय से बिछड़ चुके यात्रियों को मिलवाने का कार्य किया जा रहा है तथा खोई हुई सामग्री को ढूंढकर यात्रियों को वापस कराया जा रहा है।

● केदारनाथ धाम पहुंची श्रीमती कंचन बेन पत्नी श्री वल्लभ भाई निवासी सूरत गुजरात जो कि अपने परिजनों से वापस आते समय बिछड़ गयी थी।

यह सूचना यात्रा मार्ग की चौकियों सहित कोतवाली सोनप्रयाग को प्राप्त होने पर उपनिरीक्षक वन्दना अग्रवाल ने इनको उनके परिजनों से मिलवाया गया।

● मुरादाबाद (यूपी) से श्री केदारनाथ धाम आयी श्रद्धालु कमला देवी और सुषमा गुप्ता जी जो कि आये तो एक साथ थे लेकिन किन्हीं कारणों से बिछड़ गये और इनमे से सुषमा गुप्ता जी ने मन्दिर परिसर ड्यूटी में तैनात मुख्य आरक्षी संजय कैन्तुरा से मदद ली गयी। मुख्य आरक्षी ने खोया-पाया केन्द्र से अनाउंसमेट करवाकर इन दोनो श्रद्धालुओं को मिलवाया गया।

● राजस्थान से आये श्रद्धालु जिनका मोबाइल केदारनाथ धाम हैलीपैड के पास खो गया था, इनके द्वारा इसकी सूचना हैलीपैड ड्यूटी में नियुक्त आरक्षी मुकेश व आरक्षी राकेश गौड़ (आई0आर0बी0 द्वितीय) को दी गयी।

इन दोनों आरक्षियों ने अथक प्रयास से इस खोये हुए मोबाइल फोन को ढूंढकर श्रद्धालु को वापस किया गया।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत श्री केदारनाथ धाम यात्रा प्रारम्भ होने की तिथि से आज तक 35 बिछड़े हुए मिलाये हैं, 34 खोये हुए मोबाइल फोन वापस दिलाए तथा 40 पर्स या बैग व खोये हुए कीमती सामान को वापस दिलाये गये हैं।

Related posts

Makar Sankranti 2024: Makar Sankranti पर गंगा और सहायक नदियों में उमड़ा जनसैलाब, Uttarkashi में देव डोलियां भी लगाती हैं डुबकी

cradmin

हमारा गौरव हमारी शान, शत प्रतिशत करे मतदान‘ थीम पर आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

आईपीएल ;-लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद मालिक संजीव गोयनका और कप्तान के.एल. राहुल के बीच हुआ यह सब ।विडियो हुआ वायरल ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights