khabaruttrakhand
राजनीतिकउत्तराखंड

Lok Sabha Election: 22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन, Uttarakhand BJP ने किया तारीखों का एलान

Lok Sabha Election: 22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन, Uttarakhand BJP ने किया तारीखों का एलान

Uttarakhand: भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च तक होंगे। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। आज मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है। हरिद्वार सीट पर 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। इसके बाद एक बड़ा कार्यक्रम होगा।

  • 22 मार्च अल्मोड़ा
  • 23 मार्च हरिद्वार
  • 27 मार्च नैनीताल
  • 26 मार्च गढ़वाल
  • 27 मार्च टिहरी गढ़वाल

BJP प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई थी। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि  चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे। धामी सरकार के दो साल पूरे होने, अगले माह छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई  कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत होने वाली प्रधानमंत्री व अन्य शीर्ष नेताओं की रैलियों के लिए सभी लोकसभाओं से रिपोर्ट मांगी गई है। मंगलवार को यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि हम भाग्यशाली थे कि Uttarakhand पहला राज्य बना जहां समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया गया। राष्ट्रपति ने इस पर अपनी सहमति दे दी। इसे कानून बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसे देखने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।” इसे जमीन पर कैसे लागू किया जाएगा… हम जल्द ही अधिनियम लागू करेंगे।

Related posts

एम्स ऋषिकेश ने देशभर के मेडिकल संस्थानों में किया झंडा बुलंद गतवर्ष के मुकाबले एक पायदान की बढ़त के साथ संस्थान को मिली 13वीं रैंक।

khabaruttrakhand

“Uttarakhand: दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की आमने-सामने मुलाकात, राजनीतिक हलों की चर्चा में विरोधी नेताओं का साथ”

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को परोगी नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर 24वें क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में किया गया प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights