khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Sharanpur Lok Sabha Seat: पूर्व विधायक इमरान मसूद ने खरीदा नामांकन पत्र, बोले-जल्दी हो जाएगी टिकट की घोषणा

Sharanpur Lok Sabha Seat: पूर्व विधायक इमरान मसूद ने खरीदा नामांकन पत्र, बोले-जल्दी हो जाएगी टिकट की घोषणा

Sharanpur Lok Sabha Seat: Congress की तरफ से अभी तक सहारनपुर सीट पर टिकट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गुरुवार को पूर्व विधायक इमरान मसूद ने नामांकन पत्र खरीदकर अपनी दावेदारी खुलकर पेश कर दी।

आज दोपहर के समय उनके प्रतिनिधि पहल सिंह सैनी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिन्होंने इमरान मसूद के नाम का नामांकन पत्र लिया। करीब चार माह पहले BSP छोड़कर दोबारा Congress का दामन थामने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद शुरूआत से लोकसभा चुनाव की दावेदारी कर रहे थे।

Congress आला कमान के पास स्क्रैनिंग कमेटी की तरफ से इमरान मसूद के अलावा पूर्व MLC गजे सिंह का नाम भी भेजा गया था। हालांकि अभी तक किसी के नाम पर भी मुहर नहीं लगी है, लेकिन जिस तरीके से इमरान ने नामांकन पत्र लिया है उससे उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि उनका टिकट पक्का है।

इस बारे में जब इमरान मसूद से बात की गई तो उन्होने बताया कि देर रात तक घोषणा हो जाएगी। जब उसने पूछा गया कि अगर Congress से टिकट नहीं मिलता तो क्या करेंगे। इसके जवाब में इमरान ने स्पष्ट कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। टिकट हर हाल में मिलेगा। बरहाल इमरान के नामांकन पत्र लेने के बाद Congress में हलचल पैदा हो गई है।

Related posts

UPPSC PCS Result 2023: Siddharth Gupta टॉप, 251 उम्मीदवारों को सफलता, देखें पूरी लिस्ट

cradmin

Lok Sabha Elections: BSP के वरिष्ठ नेता गुड्डू जमाली ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का बड़ा दांव लगाया; एक बार धर्मेंद्र यादव के लिए

cradmin

PM Modi: गोवा दौरे पर, आज 1330 करोड़ के योजनाओं का उपहार देंगे, भारत एनर्जी सप्ताह का उद्घाटन करेंगे और मंगलवार को ONGC सर्वाइवल सेंटर

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights