khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Election 2024: नामांकन के बाद गोदियाल ने किया जनसभा को संबोधित, बोले- जनता ही हमारे स्टार प्रचारक

Election 2024: नामांकन के बाद गोदियाल ने किया जनसभा को संबोधित, बोले- जनता ही हमारे स्टार प्रचारक

Election 2024: Congress के गढ़वाल सीट से लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने बुधवार को नामाकंन किया। इसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें स्टार प्रचारकों की जरूरत नहीं है। Uttrakhand की जनता व संगठन के लोग ही उनके स्टार प्रचारक है।

कहा कि BJP की सरकार 10 साल से है लेकिन इस कार्याकाल में अच्छे दिन क्या हुआ। इसके साथ उन्होंने काला धन पर भी BJP को आड़े हाथों लिया। कहा कि पीएम मोदी ने विदेशों से कालाधन लाने की बात कही थी, साथ ही लोगों के खाते में 15- 15 लाख रुपये आने का वादा किया था, लेकिन आज तक न तो काला धन वापस आया, ना ही लोगों के खाते में 15 लाख रुपये आए।

इसके अलावा उन्होंने भूकानून, मूल निवास समेत तमाम मुद्दों पर बात कही। साथ ही प्रथम CDS विपिन रावत की मौत की जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनकी मौत कैसे हुई। इसका खुलासा नहीं हो पाया। इस दौरान पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, सुरेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्रगर से पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ,रणजीत रावत, प्रो. जीतराम, मनोज रावत  आदि ने जनता को संबोधित किया।

Related posts

सब्जी विपणन केंद्रों से बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, गांव में ही मिला बाजार, बढ़ी आय।

khabaruttrakhand

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में यहां संत समाज ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर किया ये।

khabaruttrakhand

दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा निस्वार्थ भाव से निर्धन, दिव्यांग, व स्कूल के बच्चों को जो सामग्री निशुल्क बाँटी जाती है वह सबसे बड़ा परोपकारी का काम है। नवीन वर्मा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights