khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Moradabad: BJP प्रत्याशी रुचि वीरा और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच नोकझोंक, केस दर्ज करने की तैयारी में प्रशासन

Moradabad: BJP प्रत्याशी रुचि वीरा और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच नोकझोंक, केस दर्ज करने की तैयारी में प्रशासन

Moradabad से समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी रुचि वीरा और सिटी मजिस्ट्रेट किंसुक श्रीवास्तव के बीच जमकर बहस हो गई। इसके बाद मामला बढ़ता हुआ केस दर्ज करवाने तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अलविदा की नमाज शुरू होने से कुछ देर पहले SP प्रत्याशी अपने कुछ समर्थकों के साथ जामा मस्जिद चौराहा पहुंची।

वह नमाजियों से मुलाकात करना चाहती थीं। मौजूद अधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए उनसे वहां से जाने को कहा। महिला पुलिसकर्मी उन्हें वहां से ले जाने लगी। इसके बाद रुचि वीरा चौराहे के पास स्थित हाजी मुन्ने के घर के पास मौजूद दुकान के पास समर्थकों के साथ खड़ी होकर लोगों का अभिवादन करने लगीं।

यह देख सिटी मजिस्ट्रेट किंसुक श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया। कहा कि चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। लिहाजा वह मौके से चली जाएं। लेकिन रुचि वीरा वहां से नहीं गईं। उन्होंने कहा कि वह दूर खड़ी हैं। अगर मुकदमा लिखना है तो लिख लीजिए। पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई है।

Related posts

प्रशिक्षण:-विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० केमर में एक दिवसीय जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति मे संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह, देहरादून में कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गए नियुक्ति पत्र।

khabaruttrakhand

SP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए SP की पांचवीं सूची जारी; आजमगढ़ समेत छह सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights