khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Amroha में मौर्य: Congress का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा, प्रदेश में चल रही BJP की आंधी, SP समाप्तवादी पार्टी

Amroha में मौर्य: Congress का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा, प्रदेश में चल रही BJP की आंधी, SP समाप्तवादी पार्टी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक है। गरीब की गरीबी को दूर करने, महिला को सशक्त बनाने, अन्नदाताओं को मजबूत और नौजवानों को रोजगार देने वाला चुनाव है। Congress ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, वह झूठ का पुलिंदा है।

Congress जब सत्ता में थी तो किसी वर्ग का ध्यान नहीं रखा गया। सत्ता से वियोग क्या हुआ, सब लोग याद आने लगे हैं। Congress की हालत ICU में पड़ी पार्टी और एक्सपायरी दवा की तरह हो गई है। मोदी जी को हराने के लिए भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे सभी विपक्षी दल एक हो गए।

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाईवे स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बूथ सम्मेलन के दौरान मौजूद रहे। दोपहर ढाई बजे उप मुख्यमंत्री सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि BJP की आंधी चल रही है और विपक्ष की हवाइयां उड़ी हुईं हैं।

जो काम Congress 60 सालों में नहीं कर पाई, वह काम नरेंद्र मोदी ने दस सालों में करके दिखाए। जब Congress सत्ता में थी तब न गरीबों का ध्यान दिया गया, न किसानों का, न अगड़ों का न पिछड़ों। अब सब लोग याद आने लगे हैं। SP-Congress का गठबंधन है।

भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे सभी विपक्षी दल एक हो गए। अमरोहा से इस बार फिर से दानिश अली को गठबंधन से प्रत्याशी बनाया गया है। 2019 में वह SP-BSP-RLD के गठबंधन से जीते थे। इस बार न तो रालोद और न ही BSP उनके साथ है।

ऐसे में दानिश अली संसद का मुंह देख पाएंगे क्या। भ्रष्टाचार की इमारत खड़ी करने वालों की हवाइयां उड़ी हुई हैं। समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी होने वाली है। SP अध्यक्ष के चाचा लोगों को धमका रहे हैं।

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने के लिए निकले, लेकिन Congress के नेता यह यात्रा छोड़कर BJP में आए गए। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के लिए कहा कि उन्हें जनता ने दूध से मक्खी की तरह निकालकर बाहर कर दिया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार 2019 का बदला लेना है। जिस तरह कश्मीर से धारा 370 हटाई गई और तिरंगा फहराया गया। उसी तरह हर बूथ पर 370 वोटाें काे बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चलना है।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने की। सम्मेलन में सत्यपाल सिंह पाल, BJP प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर, लोकसभा प्रभारी राजीव सिसोदिया, बृजेश चौधरी, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र खड़कवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-पशुपालन विभाग उत्तरकाशी ने सुदूरवर्ती गांव सरनोल में ग्रामीणों की बैठक कर विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी,50 पशुपालकों का भी किया चयन

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: Congress में भी विश्वास जगाती दूसरी पांत, उम्रदराज नेताओं के लिए वापसी आसान नहीं

cradmin

पुलिस कर्मियों ने सल्ट में निकाला फ्लैग मार्च

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights