khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Lok Sabha Election: बदायूं में SP विधायक की पत्नी और बहन BJP में शामिल, इन नेताओं ने भी ली सदस्यता

UP: पूर्व CM रामनरेश यादव के बेटे व कई पूर्व सांसद व विधायक BJP में शामिल, डिप्टी CM ने दिलाई सदस्यता

Lok Sabha Election: बदायूं में लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (SP) को झटका लगा है। बिसौली से SP विधायक आशुतोष मौर्य की पत्नी सुषमा मौर्य और बहन मधु चंद्रा BJP में शामिल हो गई हैं। दोनों ने शनिवार सुबह 10 बजे लखनऊ में BJP की सदस्यता ली। इनके साथ जिले के कुछ सपा नेताओं ने भी BJP का दामन थामा है।

SP विधायक आशुतोष मौर्य ने फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर BJP के पक्ष में वोटिंग की थी। उनकी पत्नी सुषमा मौर्य बिल्सी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं बहन मधु चंद्रा जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। दोनों ने शनिवार को BJP की सदस्यता ले ली। SP विधायक को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बदायूं जिले के कुछ और महत्वपूर्ण लोग BJP में  शामिल हुए हैं उनमें SP के पूर्व विधायक योगेंद्र गर्ग उर्फ कुन्नू बाबू के पुत्र आशीष गर्ग, SP की बिसौली विधानसभा क्षेत्र ईकाई के अध्यक्ष मनोहर सिंह यादव, SP के जिला सचिव बेचे सिंह ठाकुर, इस्लामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख आर्येंद्र कुमार हैं। ये लोग भी भाजपाई हो गए हैं।

सियासी सवाल… आशुतोष मौर्य किसका करेंगे चुनाव प्रचार

जब से लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू हुआ है, तभी राजनीतिक हलकों में यही सवाल उठ रहे हैं कि बिसौली से SP विधायक आशुतोष मौर्य अबकी बार किसका चुनाव प्रचार करेंगे। अभी तक न तो वह BJP के साथ दिखे हैं और न ही SP के मंच पर नजर आए हैं। इस सवाल पर जब आशुतोष मौर्य से फोन पर बात की तो उन्होंने बस यही कहा कि अभी वह बाहर हैं। लौटने के बाद बात करेंगे।

Related posts

जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे 20 फरियादी; ग्राम प्रधान घैरका मनोज रतूड़ी ने तहसील बालगंगा के अन्तर्गत कास्तकारों के समय पर दाखिला न चढाये जाने की रखी शिकायत।

khabaruttrakhand

भारत सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत जनपद में आयोजित होंगे बैंकिंग शिविर।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जिले की हर गतिविधि पर पुलिस टीम स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कंट्रोल रूम में बैठे- बैठे आसानी से रख रही अपनी नजर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights