khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवर

23 अप्रैल को यहाँ आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि 14 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 कांस्य पदक से नवाजे जाएंगे टाॅपर।

23 अप्रैल को आयोजित होगा दीक्षांत समारोह
मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि
14 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 कांस्य पदक से नवाजे जाएंगे टाॅपर।

एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाले दीक्षांत समरोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 अप्रैल को आयोजित हो रहे इस समारोह की मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू जी होंगी। समारोह में मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी, जबकि टाॅपर छात्र-छात्राओं को 14 स्वर्ण पदकों सहित कुल 16 पदकों से नवाजा जाएगा।

एम्स ऋषिकेश का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमति द्रोपदी मुर्मू जी इस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।
जबकि सूबे के राज्यपाल महामहिम ले. जर्नल गुरमीत सिंह जी और भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य डाॅ. विनोद के. पॉल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
रविवार को संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉक्टर )मीनू सिंह ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और संबन्धित अधिकारियों को इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संस्थान में दीक्षांत समारोह का यह चौथा आयोजन है। गौरतलब है कि इससे पूर्व 3 नवम्बर -2018, 14 मार्च -2020 और 13 जुलाई- 2023 को एम्स में तीन बार दीक्षांत समारोह आयोजित किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि दीक्षांत समरोह में 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी।

उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं में से 10 टाॅपरों का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है।
इनमें से कुछ टाॅपर एक से अधिक गोल्ड मेडल से नवाजे जाएंगे। यह समारोह मंगलवार को अपराह्न 4 बजे से संस्थान के मुख्य ऑडिटोरियम में शुरू होगा।
प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न विभागों की टीमें बनाकर उन्हें सम्बन्धित कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Related posts

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल सम्पादन हेतु गठित मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षाण समिति (MCMC) की कार्यशाला का आयोजन ,जिसमे पेड न्यूज/फेक न्यूज विषयक पर जिला सूचना कार्यलय में किया गया आयोजन ।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी द्वारा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड चम्बा के इस ग्राम का किया निरीक्षण गया।

khabaruttrakhand

गर्भवती हैं तो उठाइए टेलर्ड योग का लाभ – एम्स के आयुष विभाग में उपलब्ध है योग की सुविधा – प्रसव प्रक्रिया में सहायक है यह पद्धति

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights