khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त 06 विधान सभाओं की सभी 963 मतदान पार्टियां सकुशल वापस लौटी,इतना रहा मत प्रतिशत।

जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त 06 विधान सभाओं की सभी 963 मतदान पार्टियां सकुशल वापस लौटी।

जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल 45.03 प्रतिशत मतदान हुआ।**

जनपद क्षेत्रांतर्गत सभी 6 विधान सभाओं की 963 पोलिंग पार्टियां चुनाव संपन्न कर शुक्रवार को देर रात ईवीएम कलेक्शन सेंटर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी सकुशल पहुंच चुकी है।


सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा ईवीएम कलेक्शन सेंटर में विधान सभा वार बने काउंटर पर ईवीएम वीवीपैट एवं निर्वाचन सामग्री को जमा किया।
मतदान सामग्री के आंकड़ों की पुष्टि मिलान के बाद मशीनों को जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित की देखरेख में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधान सभा वार बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखकर सील किया गया।

स्ट्रांग रूम की मतगणना दिनांक 04 जून, 2024 तक कड़ी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस एवं राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है।
वही अब इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रहेगी।

जनपद क्षेत्रांतर्गत 01 टिहरी गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत 09-घनसाली (अ.जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 42.23 प्रतिशत,
12-प्रतापनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 41.66,
13-टिहरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 44.18 तथा
14-धनोल्टी विधान सभा क्षेत्र में 50.41 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं 02 गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत 10-देवप्रयाग विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 43.65 तथा 11-नरेन्द्रनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 49.28 प्रतिशत हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे समस्त कार्मिकों को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं दी।

Related posts

Dehradun निवासी Ankit Saklani रूस से तुर्की की यात्रा के दौरान लापता; परिवार ने उसकी सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की, बेईमानी का संदेह

khabaruttrakhand

Uttarakhand: विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में पेश होंगे चार विधेयक, एक मार्च को पारित होगा बजट

cradmin

सचिव वित्त विभाग उत्तराखण्ड शासन डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डे की अध्यक्षता में गुरूवार को जनपद के फ्लैगशिप कार्यक्रमों (राज्य एवं केन्द्रपोषित) की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights