khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराष्ट्रीयस्टोरीस्वास्थ्य

यात्रा:- चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने एवं जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किये जाने के उद्देश्य से महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड द्वारा इस यात्रा मार्ग पर स्थित सभी चिकित्सा इकाईयों का किया गया निरीक्षण।

महा निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य गंगोत्री-यमनोत्री धाम।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी/ उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने एवं जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किये जाने के उद्देश्य से डॉ0 विनीता शाह, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड द्वारा अपने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान रविवार को यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्थित सभी चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ0 आर0सी0 आर्य नोडल अधिकारी, यमुनोत्री यात्रा मार्ग भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक द्वारा सामु0स्वा0केन्द्र, बड़कोट में मरीजों का अत्यधिक लोड व चारधाम यात्रा को देखते हुए अन्य चिकित्सालयों से चिकित्सकों की तैनाती किये जाने एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों व ऑक्सीजन सिलिण्डर पर्याप्त मात्रा में रखे जाने हेतु निर्देश दिये गये।
इसके अतिरिक्त बड़कोट, दोबाटा में स्थापित किये गये स्वास्थ्य जांच केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक द्वारा नोडल अधिकारी, डॉ0 आर0सी0 आर्य को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य जांच केन्द्रों पर 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के श्रद्धालुओं की प्राथमिक जांचे अवश्य करायें एवं जहां पर श्रद्धालुओं की संख्या का अत्यधिक दबाव है, वहां पर और अधिक प्रशिक्षित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाय।

महानिदेशक द्वारा श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग पर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया जिस पर सभी श्रद्धालुओं द्वारा मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं से संतोष व्यक्त किया गया।

डॉ0 विनीता शाह द्वारा जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रांजिट हास्टल एवं निर्माणाधीन चिकित्सालय के निरीक्षण किया गया एवं निर्माणाधीन चिकित्सालय के संबंध में उनके द्वारा डॉ0 आर0सी0आर्य को निर्देशित किया गया कि कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर अगले चारधाम यात्रा हेतु चिकित्सालय का समस्त कार्य समय से पूर्ण कराये जाएं।

महानिदेशक द्वारा यमुनोत्री मार्ग पर स्थापित स्वास्थ्य जांच केन्द्र एवं अन्य चिकित्सा इकाईयों में व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

इसी क्रम में आज उनके द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले समस्त चिकित्सा स्वास्थ्य इकाईयों एवं चारधाम यात्रा हेतु स्थापित स्वास्थ्य जांच केन्द्र, हीना का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच केन्द्र, हीना में तैनात चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए मुस्तैदी से पाए गये।

जिस पर महानिदेशक, डॉ0 विनीता शाह द्वारा सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रंशसा की गई।
इसके साथ ही उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि चारधाम यात्रा में तैनात चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की आवश्कताओं का भी ध्यान रखा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा महानिदेशक को अवगत कराया गया कि दोनों धामों के स्वास्थ्य जांच केन्द्रों एवं धामों में पड़ने वाले सभी प्रमुख चिकित्सा इकाईयों पर सभी कार्मिकों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगायी गई है एवं आवश्यकता के अनुसार सभी सामग्री व उपकरण समय-समय पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

तदोपरांत महनिदेषक द्वारा गंगोत्री चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के उपरांत उनके द्वारा गंगोत्री मंदिर के तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की गई।

तीर्थ पुरोहितों द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को अत्यधिक चाक चौबंद किए जाने पर महानिदेशक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व गंगोत्री का कई बार भ्रमण कर, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ कर लिया गया था। साथ ही मंदिर परिसर में तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य देखभाल हेतु चिकित्सक तैनात किए गए हैं ।

डॉ0 विनीता शाह द्वारा जानकारी दी गई कि चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने हेतु यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 03 मेडिकल रिलीफ केन्द्र एवं 30 स्वास्थ्य मित्रों को तैनात किया गया है एवं इसी प्रकार गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 10 स्वास्थ्य मित्र तैनात किये गये हैं।

इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर स्थित सभी चिकित्सा इकाईयों में आवश्यक जीवनरक्षक औषधियां, ऑक्सीजन सिलिण्डर, ऑक्सीजन कन्संटेªटर एवं आवश्यक उपकरण/सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायी गई हैं।

डॉ0 विनीता शाह द्वारा जानकारी दी गई कि यात्रा प्रारम्भ होने से आतिथि तक यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 50833 एवं गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 74860 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

गंगोत्री धाम भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कुलबीर राणा एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

अजब/गजब:- सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर पर मुन्ना भाई होने का संदेह, जांच के आदेश।

khabaruttrakhand

Chamoli में Heavy snowfall, तापमान शून्य से 10 Degrees Celsius नीचे चला गया, Niti और Malari घाटियों में झरने और झरने जम गए

khabaruttrakhand

Uttarakhand: BJP ने शुरू किया ‘आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान’…सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights