khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतियू एस नगरराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

जनता मिलन:- सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न । इस मौके पर 16 शिकायतें/मांग पत्र प्राप्त हुये।

सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर 16 शिकायतें/मांग पत्र प्राप्त हुये।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि समयावधि के भीतर प्राप्त शिकयतों/मांग पत्रों पर उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

जनता मिलन कार्यक्रम में विकास खण्ड जौनपुर के ग्राम पंचायत बिकोल निवासी गुलाब सिंह द्वारा दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त रा.प्रा.वि. मिस्त्रीयाणा की बाउण्ड्रीवॉल व स्कूल में अन्य मरम्मत कार्य एवं ग्राम उनियालगांव से ग्राम बिकोलगांव तक 5 किमी मोटर मार्ग निर्माण कराये जाने की मांग की गयी।

जिस पर जिलाधिकारी ने सीआरए को दैवीय आपदा से विद्यालय भवन निर्माण कार्य तथा ईई लोनिवि चम्बा को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

नई टिहरी मॉडल हाऊस निवासी विनय कुमार जैन द्वारा मॉडल हाऊस, नम्बर ए-27 के आंवटन की द्वितीय प्रति जारी करने की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा ईई पुनर्वास को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

वार्ड संख्या-03 कंगसाली की जिला पंचायत सदस्य नीलम बिष्ट ने राइका ओखलाखाल के भवन निरीक्षण उपरान्त स्कूल की कक्षाओं में सीलन से विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण की शिकायत करते हुए, ध्वस्तीकरण कर नये भवन निर्माण की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने सीडीओ व डीएसटीओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जनता मिलन कार्यक्रम में सीडीओ मनीष कुमार, आईएस प्रशिक्षु आशिमा गोयल, एडीएम के.के. मिश्रा, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ मनु जैन, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, डीएसओ अरूण वर्मा, डीपीओ शोहेब हुसैन, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, मत्स्य अधिकारी गरीमा मिश्रा, एलडीएम मनीष, एआरटीओ सतेन्द्र राज, डीएचओ आर.एस. वर्मा, डेयरी अधिकारी प्रेमलाल, डीएटीओ साक्षी शर्मा, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, अधिशासी अभियन्ता पुनर्वास धीरेन्द्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, अधि.अभि. जल निगम के.एन. सेमवाल सहित अधिशासी अभियन्ता लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थी व अभिभावक संयम ,धैर्य बनाये रखें। ललित रयाल।

khabaruttrakhand

HCW आंकलन, प्रशिक्षण और शपथ ग्रहण समारोह एम्स ऋषिकेश ने WAAW-24 का आयोजन ।

khabaruttrakhand

टिहरी झील क्षेत्र में स्थाई पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी बैठक सम्पन्न‘‘।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights