khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचार

परीक्षा: भीषण गर्मी ले रही स्कूली स्टूडेंट परीक्षा, प्रशासन की गाइड लाइन का है इंतजार…


देहरादून। प्रचंड गर्मी स्कूली छात्र/छात्राओं की जमकर परीक्षा ले रही है। बावजूद इसके स्कूलों की टाइमिंग परंपरागत ही है। स्कूल प्रबंधन प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहे हैं।

देवभूमि उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों तापमान औसत से अधिक है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। 11 बजे के बाद गर्मी अपना असली रंग दिखा रही है। ये प्रचंड गर्मी स्कूली छात्र/छात्राओं की जमकर परीक्षा ले रही है।

कुछ प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को इससे राहत मिली है। जबकि कुछ प्राइवेट स्कूलों में यूनिट टेस्ट चल रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 मई से होगा।

इन स्कूलों के छात्र/छात्राओं की गर्मी और तीर्थ यात्रियों/ पर्यटकों की भीड़ जमकर परीक्षा ले रही है। स्कूलों की टाइमिंग परंपरागत होने से भी परेशानी हो रही है। यानि स्कूल सुबह सात/साढ़े बजे लग रहा है और छुटटी एक/डेढ़ बजे भरी दोपहरी में हो रही है। स्कूल प्रबंधन टाइमिंग को लेकर प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहा है।

Related posts

एम्स में नर्सिंग प्रोफेशनल के लिए अब ’सतत नर्सिंग शिक्षा’ – गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए आयोजित होंगी कार्यशालाएं – पहली सीएनई में बाल चिकित्सा वेंटिलेशन पर दी गयी जानकारी।

khabaruttrakhand

जनता मिलन कार्यक्रम में सोमवार को 34 शिकायतें शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन“ में सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का किया स्वागत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights