khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जनता मिलन:-जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश ,शिकायतों को गंभीरता से लेकर समयान्तर्गत उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी।
इस मौके पर 30 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिलाधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्र्रम के लोगों की फरियादें सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों को गंभीरता से लेते समयान्तर्गत उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य जाख ग्यारहगांव ने ग्राम जाख में दो बैड का आधुनिक सरकारी अस्पताल खुलवाने तथा पर्यटक स्थल की मान्यता दिलवाने की मांग की गई।

जिलाधिकारी ने आधुनिक सरकारी अस्पताल के संबंध में सीएमओ को आवश्यक करने तथा संबंधित को अवगत कराने को कहा तथा पर्यटक स्थल के संबंध में डीटीडीओ को स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट/प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया।

ग्राम छमुण्ड नई टिहरी निवासी जमुना देवी ने सिलाई की दुकान मंे आग लगने के चलते आर्थिक सहायता देने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम टिहरी को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता हेतु रिपोर्ट देने को कहा गया।

ग्राम सौड़ श्रीकोट तहसील बाल गंगा की पार्वती चौहान ने अनुसूचित जाति की महिला से क्रय किये गये भवन का दाखिल खारिज राजस्व अभिलेखों में उनके नाम किये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर एसडीएम घनसाली को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

जिला पंचायत सदस्य भुत्सी सकलाना ने धौलागिरी के भवानी डांडा में पेयजल लाइन में सुचारू पेयजल आपूर्ति न होने तथा आर.के.के. मोटर मार्ग की बैक कटिंग के मलवे को नदी-नालों मंे फेंके जाने से गांव के पैदल मार्ग/पुलियों को क्षति की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति के संबंध में अधिशासी अभियन्ता जल निगम चम्बा को तत्काल समाधान करने तथा मोटर मार्ग के संबंध में अधिशासी अभियन्ता लोनिवि थत्यूड़ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

कृद्धवाल गांव के यशवन्त सिंह रावत ने हाईस्कूल एवं इंटर में अंक प्रमाण पत्र में संशोधन किये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, डीडीओ मो. असलम सहित अन्य अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

यात्रा:- चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने एवं जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किये जाने के उद्देश्य से महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड द्वारा इस यात्रा मार्ग पर स्थित सभी चिकित्सा इकाईयों का किया गया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

अपर जिलाधिकारी ने किया मानसून तैयारियों एवं ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Election 2024: संसद में Uttarakhand के सांसद रहे सर्वाधिक हाजिर, ADR रिपोर्ट…इन्होंने पूछे सबसे ज्यादा सवाल

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights