khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालविशेष कवर

टिहरी न्यूज़:-चमियाला -छतियारा मोटर मार्ग में गुलदार की दहशत,बाइक सवार व्यक्ति पर किया हमला।पिंजरा लगाने की मांग।

चमियाला -छतियारा मोटर मार्ग में गुलदार की दहशत,बाइक सवार व्यक्ति पर किया हमला।

इस मामले में बाकायदा ग्राम प्रधान द्वारा बाकायदा एक शिकायती पत्र भी क्षेत्र में पिंजरा लगाने हेतु लिखा गया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कर्णगांव ,छतियारा, केपार्स, मांदरा में विगत 2- 3 माह से गुलदार की दहशत की जानकारी है।
बताया गया है कि इन क्षेत्रों में पूर्व में गुलदार द्वारा दर्जनों पालतू पशुओ को अपना निवाला बनाया गया है।

वही अब गुलदार द्वार दिनांक 11 जून की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर बाइक सवार एक युवक जिसका नाम प्रमोद लाल पुत्र सुमन लाल बताया गया है पर हमला किया गया।

यह युवक ग्राम दल्ला का रहने वाला है और 11 जून की शाम अपने रिश्तेदार के यहां बाइक से छतियारा जा रहा था ठीक उसी समय गुलदार द्वारा उसपर हमला किया गया, वहीं इस हमले में युवक की जान बच गयी लेकिन इस हमले में युवक के पैर पर चोटें आई।
बाकायदा इस हमले की पुष्टि भी वनविभाग द्वारा की गयी है।

वही युवक को अन्य लोगो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उक्त व्यक्ति का डाक्टर द्वारा पैर में टांके लगाकर घर भेज दिया था।
लेकिन अब इस घटना के बाद से लोगो मे इस बात का डर है कि उक्त गुलदार द्वारा मनुष्य के खून को चख लिया गया है ऐसे में यह अब किसी भी अन्य मनुष्य पर हमला कर सकता है।

इसी बात की आशंका के चलते और भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा वनविभाग को पत्र लिखकर तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की गई है।

ऐसे में गुलदार द्वारा सरेराह एक व्यक्ति पर किये गए हमले से लोगो मे भय व्याप्त है।

Related posts

ब्रेकिंग:-लंदन में स्थित प्रतिष्ठित इंडिया क्लब – एक प्रतिष्ठित लाउंज-सह-रेस्तरां और बार होने जा रहा है बन्द, सितम्बर की यह तारिख होगी इसके संचालन की अंतिम तिथि, जाने इससे जुड़े दशकों का इतिहास।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: कैबिनेट बैठक आज, एकल महिलाओं को ऋण समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

cradmin

पशुधन में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को 39 टीमें सक्रिय, गांव-गांव टीकाकरण और जागरूकता अभियान जारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights