khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीरुद्रप्रयागविशेष कवर

यहाँ वनाग्नि पर फायर सर्विस की टीम ने पाया काबू।

वनाग्नि पर फायर सर्विस रुद्रप्रयाग की टीम ने पाया काबू।

आज अपराह्न में फायर स्टेशन रतूड़ा रुद्रप्रयाग में सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी तहसील के निकट जंगल व झाड़ियों में आग लगी है सहायतार्थ फायर यूनिट को घटनास्थल पर भेजें।

इस सूचना पर फायर सर्विस यूनिट गुलाबराय एवं 01 फायर यूनिट फायर स्टेशन रतूड़ा से तुरन्त घटनास्थल के लिए रवाना हुई पहुंच कर देखा कि आग पुरानी तहसील गुलाबराय के समीप जंगल में लगी थी।
बताया गया है कि यह आग तेजी से आवासीय भवनों की ओर बढ़ रही थी ।
जिसे दोनो फायर सर्विस यूनिट द्वारा सयुंक्त रूप से त्वरित कार्यवाही करते हुए MFE से एक हौज पाइप तथा मिनी हाई प्रेशर से होज रील की सहायता से पम्पिंग कर आग को पूर्ण रुप से बुझाया गया। जिससे आवासीय भवनों को सुरक्षित किया गया।

घटनास्थल पर आग बुझाने हेतु वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं DDRF की टीम भी मौजूद थी जिनके द्वारा भी अग्निशमन कार्य में सहयोग किया गया। आग से कोई जनहानि घटित नहीं हुई।

अग्निशमन कार्य के उपरान्त प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री गणनाथ सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस की यूनिट को तत्काल सूचित करने हेतु बताया गया।

Related posts

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियमश् विषय पर नई टिहरी में मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन।

khabaruttrakhand

Dehradun: प्रदेश में हर साल मनेगा प्रवासी Uttarakhand दिवस, न ने 15 दिन में पोर्टल तैयार करने के दिए निर्देश

cradmin

UKPSC: बिना गणित वाले युवाओं की राह होगी अब आसान, Uttarakhand PCS से मैथ्स एप्टीट्यूड बाहर, नया पैटर्न जारी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights