khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे एम्स ऋषिकेश।जाने खास वजह।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने यहां अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी श्रीमती सावित्री देवी का हालचाल जाना।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से एम्स ऋषिकेश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का उपचार चल रहा है।

जिसके लिए उन्हें चिकित्सकीय परामर्श पर समय समय पर अस्पताल में रूटीन चैकअप के लिए आना पड़ता है।

जिसके लिए वह पिछले कुछ दिनों से यहां अस्पताल में भर्ती हैं।
रविवार को दोपहर में सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी माताजी का हालचाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे।

जहां संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह की अगुवाई में चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर योगीजी ने अपनी माताजी का हालचाल जाना व एम्स अस्पताल प्रशासन से उनके स्वास्थ्य व उपचार संबंधी जानकारी ली।

इस दौरान सीएम योगी ने एम्स ट्राम साथ सेंटर में भर्ती रूद्रप्रयाग हादसे के घायलों का हालचाल भी जाना व अस्पताल प्रशासन को उन्हें बेहतर उपचार देने को कहा।

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डा. भारत भूषण, जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-केदारनाथ जी में विश्व स्तरीय रोपवे बनाने की आवश्यकता है, राकेश राणा

khabaruttrakhand

Anupam Kher ने Lansdowne में फिल्म शूटिंग स्थानों का पता लगाया और आध्यात्मिक शांति की तलाश की।

khabaruttrakhand

Rajnath Singh ने Uttarakhand के चमोली जिले में 35 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, बताया कि पूर्व सरकारों की ग़लतियों के बावजूद

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights