khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

यहां कोडियाला के पास साकिनी धार पर स्विफ्ट कार को टो कर ले जाती क्रेन के ब्रेक हुए फेल, इतने लोग थे दोनों वाहन में सवार।

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडियाला के पास साकिनी धार पर स्विफ्ट कार को टो कर लेजाती क्रेन के ब्रेक हुए फेल


ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 58 पर कोडियाला से आगे साकनीधार के पास एक क्रेन, जो स्विफ्ट कार को टो कर ले जा रही थी बताया जा रहा है कि ठीक तभी अचानक क्रेन के ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खाई में गिर गई।

वही दुर्घटना के समय इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार में दो और क्रेन में दो व्यक्ति सवार थे।

वही इस हादसे की सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से सब इंस्पेक्टर नीरज चौहान के नेतृत्व में एक टुकड़ी तुरंत रेस्क्यू हेतु साकनीधार की ओर रवाना हुई।

टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि स्विफ्ट कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में अटकी हुई थी।

टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट में फंसे दो घायलों को निकालकर प्राथमिक चिकित्सा दी और उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा।

इसके बाद क्रेन में फंसे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया गया।

कठिन परिस्थितियों के बावजूद, टीम ने रोप रेस्क्यू के माध्यम से घायल को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय निवासियों और पुलिस के सहयोग से एक व्यक्ति को पहले ही निकाला जा चुका था।

एसडीआरएफ की तेज और कुशल बचाव कार्यवाही ने सभी की जान बचाई।

Related posts

उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने रोइंग खेल में प्राप्त किये 02 रजत एवं 01 कांस्य पदक।

khabaruttrakhand

वनो को आग से बचाने एवं कृषि मे जैविक खाद का उपयोग , प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए ठोस कदम उठाने होगें, तभी सार्थक होगा पर्यावरण दिवस का महत्व।चंद्रशेखर जोशी ।

khabaruttrakhand

PM Modi ने Uttarakhand ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में आभार व्यक्त किया, Kedarnath Yatraके दौरान राज्य की प्रगति के लिए

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights