khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

यहाँ हरियाणा से लापता विक्षिप्त युवक को पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द।

हरियाणा से लापता विक्षिप्त युवक को पौड़ी पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द।

बेटे को #सकुशल पाकर परिजनों ने नम आँखों से जताया पुलिस का आभार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम क्रम में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 23.06.2024 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को गश्त ड्यूटी के दौरान गरुड़ चट्टी के पास एक युवक उम्र करीब 18 वर्ष लावारिस हालत में घूमता मिला जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ था।

पुलिस टीम द्वारा उक्त बालक को सुरक्षा की दृष्टि से थाना लक्ष्मणझूला लाया गया जहाँ पर पुलिस टीम द्वारा उक्त बालक से मित्रतापूर्ण माहौल में वार्ता की गयी तो बालक के पास से एक फोन बरामद हुआ।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा फोन से बालक के परिजनों का नम्बर लेकर परिजनों से वार्ता की गयी तो बालक के पिता श्री रामवीर, निवासी ग्राम व पोस्ट कुशियारी, थाना जसराना जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर 03 ओम एनक्लेव पार्ट 1 सेक्टर-91 थाना तिलपत फरीदाबाद हरियाणा द्वारा बताया गया कि उनका बालक का नाम शिवा है जो दिनाँक 21.06.2024 को बाल कटाने के बहाने घर से निकला था और अभी तक घर वापस नहीं आया ।
यह भी बताया गया कि उनके द्वारा उसकी काफी तलाश की गयी परन्तु वह कहीं नहीं मिला साथ ही बताया कि हमारा बालक दो माह से मानसिक रोग से ग्रस्त है जिसका इलाज सफदरजंग अस्पताल दिल्ली से चल रहा है।

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उक्त गुमशुदा बालक के परिजनों को थाना लक्ष्मणझूला बुलाकर गुमशुदा बालक शिवा को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बेटे को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा पौड़ी पुलिस का धन्यवाद किया गया।

Related posts

सचिव वित्त विभाग उत्तराखण्ड शासन डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डे की अध्यक्षता में गुरूवार को जनपद के फ्लैगशिप कार्यक्रमों (राज्य एवं केन्द्रपोषित) की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

khabaruttrakhand

Haldwani Update: ‘हम पछताएं, कभी भी पत्थरबाजों का समर्थन नहीं करेंगे’, महिलाओं ने नगर मजिस्ट्रेट ऋचा के सामने अपना दुख व्यक्त

cradmin

ब्रेकिंग:- टिहरी झील क्षेत्र परियोजना के तहत फर्स्ट फेज के कार्य मिशन मोड में करने के निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights