khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

नियमों का उल्लंघन करने वाले के ऊपर की जाएगी कार्यवाही। दीपक रावत।

नियमों का उल्लंघन करने वाले के ऊपर कार्यवाही की जायेगी। दीपक रावत।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैपिटल सिनेमा के आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैपिटल सिनेमा के हुए लीज के शर्तों की जानकारी, दस्तावेज और उल्लघंन करने पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की।

वहीं उन्होंने कहा नियमों का उल्लघंन पर कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त ने दुकानों के आवेदन,नक्शे और कैपिटल के हिस्से का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने कैपिटल सिनेमा के इंट्री और एग्जिट (प्रवेश करें और बाहर निकलें)द्वार का निरीक्षण किया।

एग्जिट द्वार में निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत को बेहतर बनाने और विद्युत आदि की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही सिनेमा हाल के अंदर अवैध तरीके से रखे सामनों को जल्द हटाने को कहा ।

वहीं उन्होंने सिनेमा हाल के अंदर शर्तो के तहत किसी दुकान या अन्य सामान नहीं रखने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि ऐसा पाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सिनेमा और अन्य जगहों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Related posts

मोदी सरकार के आखिरी बजट में देश के गरीबों को खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं मिला :राकेश राणा*

khabaruttrakhand

Anupam Kher बाबा नीम करोली के शिष्य बने, Kainchi Dham में पूज्य संत के दिव्य गुणों की प्रशंसा की

khabaruttrakhand

जनता मिलन:-जनता मिलन कार्यक्रम के तहत दर्ज 73 शिकायतें /अनुरोध पत्रों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights