khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष नई टिहरी में 24 जून को बौराड़ी में हुई दुघर्टना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में आहूत की गयी चर्चा बैठक।

गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष नई टिहरी में 24 जून को बौराड़ी में हुई दुघर्टना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में चर्चा बैठक आहूत की गई।

बैठक में जनपद मुख्यालय की अन्तरिक सड़क सुरक्षा को लेकर सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाने, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मोटर वाहन अधिनियम के तहत चैकिंग अभियान चलाने, चम्बा में ट्रैफिक व्यवस्था, नशामुक्ति को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने व मानकों से अधिक गति से चले रहे वाहनों पर त्वरित कार्यवाही करने को लेकर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिये गये।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने सड़क सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को दूरस्थ रखने के लिए नियमित चैंकिंग अभियान चलाने, नाबालिकों को वाहन न चलाने, स्कूल के आस-पास ट्रेफिक व्यवस्था को नियंत्रित रखने, क्षेत्र में नशामुक्ति केन्द्र खोलने तथा नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही करने तथा आबकारी अधिकारी को शराब को लेकर नियमित छापेमारी करने को कहा गया।
इसके साथ ही आम आदमियों के सुझाव लेने हेतु संबंधितों के साथ बैठक करने को कहा गया।

बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी व एआरटीओ सतेन्द्र राज, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-टिहरी,थौलधार में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही आवासीय भवनों सहित आंगन चौक व खेतों को भारी नुकसान।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-मानस खंड मंदिर मिशन में बाल्मीकि मंदिर को भी शमिल किया जाये। मनोज पवार।

khabaruttrakhand

UKPSC: 23 December से होगी JE भर्ती परीक्षा, जानिए कब से Download कर सकते हैं Admit Card

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights