khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मनरेगा श्रमिको के माध्यम से सम्पर्क मार्गों/पुलिया के सुधारीकरण के कार्य लगातार जारी हैं।

जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने बताया कि 27 एवं 31 जुलाई को अतिवृष्टि/भूस्खलन/बादल फटने से तहसील बालगंगा एवं घनसाली के ग्राम पंचायत थाती बूढ़ाकेदार, तोली, कोट, जखाणा, विशन, अगुण्डा, कोटी, पिंसवाड़, जखन्याली, मुयालगांव, होल्टा तथा ग्राम पंचायत भिगुन के राजस्व ग्राम तिनगढ़ के क्षतिग्रस्त होने से सभी गांवों में आवागमन के मार्ग पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए तथा काश्तकारों के खेत मलबे से दब गए थे ।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में महात्मा गांधी नरेगा से तत्काल अनुपूरक कार्ययोजना तैयार करते हुए ग्राम पंचायतों के क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्गों/पुलिया निर्माण का कार्य प्रारम्भ करवाए गए।

इसमें ग्राम पंचायत तोली, कोट, तितराणा, जखाणा, विशन आदि गांवों में मनरेगा श्रमिक क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्गों / पुलिया के सुधारीकरण का कार्य किए जा रहे हैं। उक्त ग्राम पंचायतों के अतिरिक्त अतिवृष्टि से प्रभावित अन्य ग्राम पंचायतों में क्षतिग्रस्त कार्यों को देखते हुए मनरेगा अधिनियम प्राथमिकता अनुसार अनुपूरक कार्य योजना तैयार की जा रही है।

Related posts

Uttarakhand: पदक विजेताओं की सीधे सरकारी नौकरी की मुराद जल्द होगी पूरी, अंतिम चरण में है प्रक्रिया

cradmin

गायब: बाल कटवाने घर से गया बालक, लापता, तलाश जारी…

cradmin

उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के संगठन कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights