khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी ने कहा ,जनपद में गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही निरंतर , इसके बावजूद भी यदि किसी आम जनमानस को जलौनी लकड़ी की आवश्यकता प्रतीत हो रही है तो वे टिेहरी लैगिंग प्रभाग के अंतर्गत वर्तमान में संचालित फुटकर डिपो से प्राप्त कर सकते है।

टिहरी गढ़वाल :-

वर्तमान में खाडी देशों के इजरायल,ईरान एवं अन्य अरबीय देशों के मध्य चल रहे युद्ध जैसे हालातों के दृष्टिगत ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडर की आपूर्ति निरंतर रूप से की जा रही है इसके बावजूद भी यदि किसी आम जनमानस को जलौनी लकड़ी की आवश्यकता प्रतीत हो रही है तो वे टिेहरी लैगिंग प्रभाग के अंतर्गत वर्तमान में संचालित फुटकर डिपो से प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने कहा कि जनपद में बोराडी डिपो के अंतर्गत 151.99, धर्मघाट डिपो कुन्तल,क्यारी डिपो 20.900 कुन्तल, सिल्यारा डिपो 8.600 कुन्तल एवं कोटी कॉलोनी डिपो 61.808 कुन्तल जलौनी लकड़ी प्राप्त मात्रा में उपलब्ध है जिसे प्रति क्विंटल ₹300 मैं प्राप्त किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने संबंधित डीएफओ एवं प्रभागीय लैंगिक प्रबंधक उत्तराखंड टिहरी को निर्देशित किया है कि वे संबंधित डिपो पर पर्याप्त मैन पॉवर की व्यवस्था करते हुए सभी डिपो में पर्याप्त मात्रा में जलौनी लकड़ी की संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह व्यवस्था वर्तमान में जंगली जानवरों के बढ़ते हमले को देखते हुए आम जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि आम जनमानस सुरक्षित रह सके।

 

Related posts

Uttarkashi Tunnel Collapse: Silkyara सुरंग हादसे पर सरकार सख्त, विस्तृत जांच के दिए आदेश

khabaruttrakhand

2 जनवरी को कपकोट में मुख्यमंत्री Dhami के आगमन की तैयारी; व्यवस्थाओं पर चर्चा और कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के लिए बैठक आयोजित

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-शराब के नशे में वाहन चलाने व लड़ाई- झगड़ा कर शांति भंग करने पर कुल-02 लोगों को किया गिरफ्तार तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल- 74 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights