khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

देर रात मूसलधार बारिश से तीन राज्य मार्ग व 16 ग्रामीण मार्ग बंद ।

स्थान। नैनीताल।।
देर रात मूसलधार बारिश से तीन राज्य मार्ग व 16 ग्रामीण मार्ग बंद हो गये।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से मूसलाधार बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
यहाँ बता दें मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी सटीक बैठती नजर आयी।
जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने से स्कूली बच्चों को काफी राहत मिली है।
इधर मूसलाधार बारिश से 3 राज्य मार्ग व 16 ग्रामीण मार्ग बाधित हो गए।
मूसलाधार बारिश के चलते राज्य मार्ग रामनगर भण्डारपानी, भुजान बेतालघाट, गर्जिया बेतालघाट बन्द हो जाने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत, व पेयजल की किल्लत बनी हुई है।
देर रात तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा।
अधिकांश नाले बन्द हो जाने से नालियों का पानी सड़कों में तलया बनकर बह रहा है, इसके साथ ही गन्दगी भी बहाकर नैनी झील में ले जा रहा है।

मूसलाधार बारिश से जहाँ जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। वही कही घरों में बारिश का पानी घुस गया है तथा पहाड़ो से पत्थर लुढ़कने के समाचार मिल रहे हैं।

अलबत्ता कही से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नही हुआ है।
मुसलाधार बारिश के चलते नन्दा सुनन्दा महोत्सव मेला भी भेंट चढ़ गया। रोजमर्रा काम करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश से ठंड का प्रकोप भी होने लग गया।
इधर बाजारों, गलियों, चौराहों में सुनसानी बनी हुई है। स्थानीय व पर्यटक लोग अपने अपने कमरों में दुबके हुए हैं।

Related posts

डीएम टिहरी ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं‘‘ ‘‘जनता दरबार में 75 से अधिक आवेदन पत्र पंजीकृत।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-पशुपालन विभाग उत्तरकाशी ने सुदूरवर्ती गांव सरनोल में ग्रामीणों की बैठक कर विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी,50 पशुपालकों का भी किया चयन

khabaruttrakhand

आयुष्मान भव योजना से एम्स ऋषिकेश में इलाज शुरू – गोरखुपर का है 71 वर्षीय रोगी, बुद्धवार को हुआ पहला पंजीकरण – 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights