khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र शुक्रवार 13 सितंबर, 2024 को बन्द रहेंगे।

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र शुक्रवार 13 सितंबर, 2024 को बन्द रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 12 सितंबर, 2024 की सांय 06:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 सितंबर, 2024 को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (ऑरेंज अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त के मध्य नजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 13 सितंबर, 2024 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों सहित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।

आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रबन्धक / प्रधानाचार्य की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

Related posts

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Dhami ने राज्य कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आश्वासन दिया

khabaruttrakhand

गुनगुनी धूप के साथ ठंडी ठंडी हवाओं का आनंद लेना है तो चले आओ सरोवर नगरी नैनीताल।

khabaruttrakhand

यहां आयोजित मेले में मशहूर बॉलीबुड स्टार हंसराज रघुवंशी के भजनों ने बांधा समा, दर्शक झूमने पर मजबूर।‘‘

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights