khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेनैनीतालविशेष कवर

यहां कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर किया गया भाजपा सरकार का पुतला दहन।

कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नगर कांग्रेस कमेटी, द्वारा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी व जान से मारने की धमकी के खिलाफ नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में तल्लीताल गांधी चौक पर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर, प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह , विधायक संजय गायकवाड व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।

जिसे कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा।
व कांग्रेस जन सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने अंकिता भंडारी की दूसरी बरसी पर उसे न्याय न मिलने पर रोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा डॉ. भावना भट्ट,मुन्नी तिवारी ,डॉ. सरस्वती खेतवाल सावित्री सनवाल कैलाश अधिकारी बंटू आर्या, आशा भट्ट सपना बिष्ट सुनीता आर्य अंजू चौधरी मनोज भट्ट राजेंद्र व्यास योगेश साह सुखदीप सिंह आनंद गौरव कुमार सुजल सहदेव राहुल पुजारी पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू त्रिभुवन फर्त्याल भावना श्रीवास्तव खैरुनिशा मंजू देवी NSUI जिला अध्यक्ष शार्दुल नेगी,पप्पू कर्नाटक, कनक साह,राजेंद्र सिंह मनराल,नगर अध्यक्ष NSUI आयुष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नौगांव ब्लॉक के भाटिया गांव पहुँचकर बौखनाग देवता मंदिर में किए दर्शन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: राज्य सूचना आयोग में चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा, CM Dhami ने लांच किया ऑनलाइन RTI portal

cradmin

ब्रेकिंग्:-चार धाम मार्ग के मुख्य पड़ाव कैम्पटी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर चलाया गया अभियान, दिए गए जरूरी निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights