khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

सत्य, अहिंसा की राह दिखाने और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्‌घोष करने वाले देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को जयंती के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि।

*सत्य, अहिंसा की राह दिखाने और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्‌घोष करने वाले देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को जयंती के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि।**

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट हॉल नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण/माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं विकास भवन में डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की उपस्थिति में महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती को मनाया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी उपस्थितोंं को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, अनुशासन, लगन, स्वच्छता आदि के मूल्यों को अपने जीवन में चरितार्थ कर राष्ट्र का नाम ऊंचा करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि गावों का विकास करें, गांवों के विकास से ही राष्ट्र का विकास होगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हमें गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन से सीख लेते हुए अपने जीवन में इसका अनुसरण करना चाहिए तभी इन महान विभूतियों के नाम से मनाए जाने वाले दिवसों का महत्व सार्थक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारी विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को पहुंचाएं।

गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों, विद्यालयों, संस्थानों में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर रामधुन “रघुपति राघव राजा राम..”, वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीड़ पराई जाणे रे, पर दुःखे….आदि का गायन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत साफ सफाई, स्वच्छता शपथ, पेंटिंग, वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले निकाय के पर्यावरण मित्रों और पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीडीओ मो. असलम सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी ने यहां जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों/अनुरोध पत्रों के माध्यम लोगों की समस्याओं को सुना, इस मौके पर 32 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये, जो सिंचाई, राजस्व, जल संस्थान, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, पुनर्वास, पर्यटन आदि विभागों से संबंधित रही।

khabaruttrakhand

उत्तराखंडः रक्षाबंधन की इस दिन होगी छुट्टी, ये आदेश हुआ जारी…

cradmin

ब्रेकिंग:-भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना होने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु जिलाधिकारी पहुंचे कीर्तिनगर, जाने अधिक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights