khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानी

विजिलेंस ने इस क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार।

विजिलेंस उत्तराखण्ड ने कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सतर्कता की टीम ने शक्ति नगर स्थित उनके आवास से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जयबीर सिंह ने शराब दुकान के निकासी पास न होने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की थी।

सतर्कता विभाग ने मौके पर पहुंचकर ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए निरीक्षक को गिरफ्तार किया।

आरोपी जयबीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने उनके आवास की तलाशी ली और चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू की।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेसन ने इस सफल ट्रैप ऑपरेशन के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विजलेन्स की इस कड़ी कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

Related posts

जनपद में संचालित कार्यक्रमों को लेकर डीएम ने की बैठक‘, अधिकारियों को दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

बालगंगा तहसील के बूढ़ाकेदार, जखाणा, तिनगढ़ एवं तोली क्षेत्र में बाढ़ से एक आवास तथा कुछ खेतों को पहुँची क्षति।

khabaruttrakhand

वीडियो:- बॉबी पंवार पहुँचे टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र में ,जनता से जीत का मांगा आशीर्वाद।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights