khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा शहीद पुलिस जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा शहीद पुलिस जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि।*
सुभाष बडोनी उत्तरकाशी
पुलिस स्मृति दिवस”* पर आज को पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी स्थित शहीद स्मारक में शहीद हुये पुलिस के जवानों को उत्तरकाशी पुलिस परिवार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा शहीद हुये पुलिस के जवानों को याद कर उन्हें नमन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक् द्वारा शहीद स्मारक पर वीरगति को प्राप्त हुये जवानों को रीत व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, इसके उपरान्त *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री प्रशान्त कुमार,* प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री शिव कुमार सहित पुलिस/फायर/वायरलेस/एलआईयू/ के अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। तदोपरान्त शहीद हुये जवानों को सलामी देकर 02 मिनट का मौन धारण किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जनपद के सभी कोतवाली/थाना चौकी पर सम्बन्धित प्रभारियों की मौजुदगी में शहीद जवानों को याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

*विगत वर्ष देशभर में 216 पुलिस एवं अर्ध्दसैनिक बल के जवानों ने कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के 04 जवान (जनपद उत्तरकाशी पुलिस के 02 जवान अ0उ0नि0 कान्ता थापा एवं मुख्य आरक्षी गणेश कुमार) शामिल हैं।*

*इसलिए मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस*

21 अक्तूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के 15 हजार फीट ऊंचे बर्फीले दुर्गम क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की गश्ती टुकड़ी के 10 जवान चीन के आक्रमणकारियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।

इन्हीं वीर सपूतों के बलिदान की स्मृति में हर वर्ष 21 अक्तूबर को देश भर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

Related posts

Uttarakhand ने पूर्व हड़ताल की धमकियों के बीच ऊर्जा निगमों में हड़ताल को रोकने के लिए ESMA कार्यान्वयन को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

khabaruttrakhand

गंगा को निर्मल रखने के लिए निकालेंगे गोमुख संकल्प कलश यात्रा संत महात्माओं का भी मिल रहा है गोमुख संकल्प कलश यात्रा को अपार समर्थन, जाने कबसे होगी शुरू।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-पूर्व विधायक की पुत्री भी यूक्रेन में फंसी ,मदद की लगायी गुहार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights